{"_id":"67fc1850bd70fcf131090296","slug":"16-year-old-ishita-from-kungad-is-making-her-mark-in-kabaddi-competition-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-132672-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कुंगड की 16 वर्षीय इशिता बना रही कबड्डी स्पर्धा में पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कुंगड की 16 वर्षीय इशिता बना रही कबड्डी स्पर्धा में पहचान
Mon, 14 Apr 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव कुंगड निवासी 16 वर्षीय इशिता कबड्डी में शानदार प्रदर्शन कर पहचान बना रही है। इशिता ने गांव के सरकारी स्कूल के खेल मैदान में आठ साल की उम्र में अभ्यास शुरू किया। इशिता अपने प्रशिक्षक सुशील गोयत से कबड्डी के गुर सीख प्रतियोगिता में लगातार पदक हासिल कर रही है। इशिता ने 33वीं जूनियर कबड्डी स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।
इशिता ने बताया कि उसे बचपन से ही कबड्डी खेलने का शौक था। वह गांव के सरकारी स्कूल में आठ साल की उम्र में अभ्यास करने जाती थी। इशिता के पिता नरेंद्र ने बताया कि 2023 में इशिता का चयन गोवा की टीम की तरफ से सब जूनियर कबड्डी स्पर्धा में हुआ।
उन्होंने बताया कि पटना बिहार में 33वीं सब जूनियर कबड्डी स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें इशिता ने गोवा टीम की तरफ से खेलते हुए कांस्य पदक हासिल किया। इसके बाद 2024 में गया बिहार में हुए 34वीं सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भी इशिता गोवा की तरफ से खेली।