फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पशु गणना में ढिलाई बरतने वाले सुपरवाइजर और गणक का वेतन रोका जाए : एसीएस

पशु गणना में ढिलाई बरतने वाले सुपरवाइजर और गणक का वेतन रोका जाए : एसीएस

Sun, 16 Jun 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
पशु गणना में ढिलाई बरतने वाले सुपरवाइजर और गणक का वेतन रोका जाए : एसीएस

विज्ञापन
भिवानी। पशु गणना में ढिलाई बरतने वाले सुपरवाइजर और गणक का जून माह का वेतन रोका जाए। पशु पॉली क्लीनिक में आने वाले पशु पालकों को पशुओं की ओपीडी ट्रीटमेंट स्लिप दी जाए और उन्हें कृत्रिम गर्भाधान की शुल्क पर्ची भी दी जाए। ये निर्देश पशुपालन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुनील गुलाटी ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव शनिवार को हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ऋषि प्रकाश शर्मा से मिलने पहुंचे थे।
बैठक में पशुपालन विभाग के विभाग डिप्टी डायरेक्टर, एसडीओ, कटडा फार्म के असिस्टेंट डायरेक्टर, सिमन बैंक ऑफिसर मौजूद रहे। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पशु गणना की समीक्षा करते हुए बताया कि भिवानी काफी पीछे चल रहा है। भिवानी में करीब 10-12 वेटनरी चिकित्सकों को सुपरवाइजर और करीब 110 वीएलडीए को गणक बनाया हुआ है। जिसका कार्य भी ढीला चल रहा है, उसकी जून माह का वेतन रोक लिया जाए। गर्मी में अस्पताल आने वाले पशुओं के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। बैठक में डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जय सिंह, एसडीओ डॉ. राजेंद्र वत्स, एसडीओ गोपाल शर्मा, एडी डॉ. जयपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्टाफ एसोसिएशन ने सौंपा मांग पत्र
अतिरिक्त मुख्य सचिव के आने की सूचना पर पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग फील्ड स्टाफ एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल राज्य प्रधान अनिल सांगवान के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में जिला स्तर पर अधीक्षक का पद स्वीकृत करने, निदेशालय और फील्ड का कैडर एक करने, पदोन्नति में सेवा शर्त पांच वर्ष करने, चतुर्थ श्रेणी से लिपिक के पद पर पदोन्नत कर्मचारियों को टाइप टेस्ट में छूट देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed