{"_id":"5d0541d08ebc3e15e57adcb9","slug":"15606256042-bhiwani-news99","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की राष्ट्रीय किसान पंचायत में गूंजेगा बहल मार्केट कमेटी का टोकन घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू की राष्ट्रीय किसान पंचायत में गूंजेगा बहल मार्केट कमेटी का टोकन घोटाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहल। मार्केट कमेटी में हुए टोकन घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग अब भारतीय किसान यूनियन की हरिद्वार में होने वाली राष्ट्रीय किसान पंचायत में भी उठेगी। इसके अलावा ट्यूबवेल कनेक्शन से शर्तें हटाने व इलाहाबाद बैंक द्वारा किसानों का बीमा क्लेम नहीं दिए जाने की मांग को भी पंचायत में रखा जाएगा। किसानों ने कहा कि पंचायत के आदेशानुसार, इन मुद्दों पर सरकार व प्रशासन से आरपार की लड़ाई के आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा।
बहल में तीन जून के किसान आंदोलन की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में भाकियू के युवा प्रदेशाध्यक्ष रवि आजाद ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 16 से 18 जून को हरिद्वार में होने वाली राष्ट्रीय किसान पंचायत में जिन किसान आंदोलनों को समीक्षा में लिया जाएगा, उसमें बहल का टोकन घोटाले का आंदोलन भी शामिल है। उन्होंने कहा कि तीन जून को बहल की अनाज मंडी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला की अध्यक्षता व प्रदेश अध्यक्ष रतन मान के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय किसान महापंचायत का आयोजन हुआ था। इसमें टोकन घोटाले की जांच के लिए कमेटी गठन की चिट्ठी जारी करने, इलाहाबाद बैंक बहल के 223 किसानों के खातों में बीमा क्लेम की राशि डालने, ट्यूबवेल कनेक्शनों से शर्त हटाकर फ्री करने, भिवानी व दादरी जिलों के जमा फार्मों की सरसों की मैन्युअल खरीद करने की मांग पर प्रशासन ने जो आश्वासन दिया था, वो झूठा साबित हुआ है।
पंचायत में प्रशासनिक अधिकारियों ने भाकियू के प्रतिनिधिमंडल की सीएम से बातचीत करवाने का आश्वासन दिया था, वो भी पूरा नहीं हुआ। बैठक में महताब महला, विरेन्द्र गोकलपुरा, विकास खिचड़, कुलदीप, सुरेश हरियावास, अशोक कासनी, मांगेराम, सरदारा सहजादपुर सहित अनेक लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता बिजेन्द्र हरियावास ने की।