{"_id":"5cae43f2bdec2214204757b3","slug":"151554924530-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों रजिस्ट्रेशन के लिए परेशान रहे किसान, डेट बढ़ाने की रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों रजिस्ट्रेशन के लिए परेशान रहे किसान, डेट बढ़ाने की रखी मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। जिला प्रशासन ने भले ही 10 अप्रैल तक सरसों रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाई थी, मगर इसका लाभ ज्यादा किसानों को नहीं हुआ। बुधवार को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के अंतिम दिन भी किसानों की भीड़ मार्केट कमेटी कार्यालय में उमड़ी। ऑन लाइन तो रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ मगर ऑफ लाइन फार्म जमा हुए। करीब एक हजार किसानों के फार्म ऑफलाइन जमा किए गए। इसके बावजूद सैकड़ों किसान भिवानी, बवानीखेड़ा, ढिगावा, कैरू के रजिस्ट्रेशन कराने से वंचित रह गए। किसानों ने अब रजिस्ट्रेशन बढ़ाने की मांग की है।
किसान नेता मा.शेर सिंह, दयानंद पूनिया आदि ने कहा कि किसानों के हितों को देखते हुए सरकार को रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ानी चाहिए। ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए कि सभी किसानों की सरसों के एक-एक दाने की बिक्री हो।
किसान बोले - ऑफलाइन फार्म जमा कराएं, खरीद का नहीं आया कोई मैसेज
भिवानी। अपनी फसल का कृषि विपणन बोर्ड में आफ लाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों ने बुधवार को लघु सचिवालय परिसर में पहुंचकर डीसी से मुलाकात की। किसानों ने अपने दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि उनका कृषि विपणन बोर्ड कार्यालय में आफ लाइन फार्म जमा कराए गए थे और सरसों की खरीद के लिए उनके मोबाइल पर 10 अप्रैल तक मैसेज आने का भरोसा दिलाया था। मगर उनके पास कोई भी मैसेज नहीं आया। कार्यालय में पहुंचकर जब उन्होंने सरसों खरीद के बारे में पड़ताल करना चाहा तो उन्हें कोई संतोष जवाब भी नहीं मिला।
विज्ञापन
लघु सचिवालय परिसर में पहुंचे किसान मनेंद्र, सुनील, विकास ने बताया कि गांव हालुवास, धीराणा, नौरंगाबाद, कितलाना, बड़ाला, प्रहलादगढ़ के किसानों ने आफ लाइन सरसों खरीद का फार्म जमा कराया था। मगर किसानों को उनकी फसल खरीद के बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिल रही है।