{"_id":"5bce2937bdec2269ac7ee23e","slug":"151540237623-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान गढ़ से लोहारू आई किशोरी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान गढ़ से लोहारू आई किशोरी लापता
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। राजस्थान के हनुमान गढ़ से लोहारू के देवी माता मंदिर के लिए मां के साथ आई किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी की मां ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को शिकायत में राजस्थान के हनुमान गढ़ जिला वासी महिला ने बताया कि वे सवा मणि के लिए लोहारू के देवी माता मंदिर में आए थे। यहां से उसकी बेटी लापता हो गई। उसे सिकंदर नामक युवक बहला फुसलाकर ले गया है। अब उसकी बेटी की जान को खतरा बना हुआ है। इसके अलावा आरोपी उसकी बेटी के साथ गलत काम भी कर सकता है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरा मामला शहर थाना क्षेत्र का रहा। यहां एक किशोरी की माता ने बताया कि एक युवक ने उसकी बेटी का पीछा किया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।