{"_id":"5bc242c2bdec2269960ba8a6","slug":"151539457730-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी युवक पर लगाया पहले चेन स्नेचिंग के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी युवक पर लगाया पहले चेन स्नेचिंग के प्रयास का आरोप
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। विकास नगर में एक मकान में घुसकर आठ-दस लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल ने आरोपी युवक पर कुछ देर पहले स्नैचिंग करने के प्रयास का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार विकास नगर निवासी ललीत ने थाना सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात करीब सवा आठ बज अपने पड़ोसी के साथ गली में खड़ा था। 100 फीट की दूरी पर उसका भाई और उसकी पत्नी खड़ी थी। उसी समय एक युवक बाइक पर आया और उसके भाई की पत्नी से चेन स्नैचिंग का प्रयास किया। जिस पर युवक को दौड़कर पकड़ लिया। मौके पर उक्त युवक के पिता के पहुंचने पर माफी मांगने के बाद उसे छोड़ दिया। लेकिन कुछ देर बाद युवक अन्य साथियों के साथ डंडे लेकर उसके घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोगों ने उसे छुड़ाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जिसके बाद परिजनों ने मुझे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।