फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   मृत व्यक्ति के फर्जी कागज बनवा बैंक से निकलवाए

मृत व्यक्ति के फर्जी कागज बनवा बैंक से निकलवाए

Tue, 13 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
मृत व्यक्ति के फर्जी कागज बनवा बैंक से निकलवाए
मृत व्यक्ति के फर्जी कागज बनवा बैंक से निकलवाए 8.72 लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू ।
क्षेत्र के ढिगावा मंडी में फर्जीवाड़ा कर रुपये हड़पने की फेहरिस्त में एक ओर मामला जुड़ गया है। पंजाब नेशनल बैंक व ढिगावा सहकारी कृषि समिति के करोड़ों के घोटाले के बाद अब यहां के ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से मृत आदमी के झूठे कागजात तैयार करवाकर फर्जी नॉमिनी बनकर बीमा राशि हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र के ढिगावा मंडी कस्बे के ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के मैनेजर प्रदीप नांदल ने लोहारू थाने में ढिग़ावा निवासी दो लोगों के खिलाफ फर्जी तरीके से दो योजनाओं से बीमा क्लेम के रूप में करीब आठ लाख 72 हजार रुपये बैंक से निकलवाने की शिकायत दी है। पुलिस ने ढिगावा मंडी कस्बे के कृष्ण कुमार और जगमाल नामक दो लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस में शिकायत देने के बाद आरोपियों ने रुपये बैंक में वापस जाम करवा दिए।
जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने राजस्थान के झुंझुनू जिले के गांव सरड़ निवासी मृतक उदमी राम के नाम से ढिगावा के बैंक में मृत्युपरांत खाता खुलवाकर और बाद में उसका झूठा मृत प्रमाणपत्र बनावाकर स्वयं को उसका नॉमिनी सिद्ध करते हुए बीमा की दो अलग - अलग योजनाओं से 8 लाख 72 हजार 361 रुपये निकलवा लिए। बैंक मैनेजर की शिकायत पर ढिग़ावा निवासी कृष्ण कुमार और जगमाल के विरुद्ध मृत व्यक्ति के नाम से फर्जी तरीके से कागजात तैयार कर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 8 लाख 72 हजार 361 रुपये फर्जी तरीके से निकवाने का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
आरोपियों ने मांगी माफी और 8.72 लाख जमा कराए
बैंक मैनेजर प्रदीप नांदल ने बताया कि उन्हें उक्त आरोपियों की गतिविधियों पर शक होने पर मामले की छानबीन की तो इस फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ। बैक मैनेजर के अनुसार जब उन्होंने उक्त दोनों लोगों से मामले बार पूछताछ की तो उन्होंने लिखित में माफी मांगते हुए बैंक में 8 लाख 72 हजार 361 रुपये की राशि वापस जमा करवा दी। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों लोगों के खिलाफ लोहारू थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed