फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   यातायात में बाधक बन रहे लोहे के पोल हटाने का काम शुरू

यातायात में बाधक बन रहे लोहे के पोल हटाने का काम शुरू

Mon, 26 Feb 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
यातायात में बाधक बन रहे लोहे के पोल हटाने का काम शुरू
यातायात में बाधक बन रहे लोहे के पोल हटाने का काम शुरू
विज्ञापन

भिवानी। शहर के विभिन्न हिस्सों में यातायात में बाधक बन रहे 350 बिजली के खंभे हटाए जाने की योजना आखिरकार धरातल पर उतर आई है। पहले चरण में सरकुलर रोड लोहे के खंभे हटाकर सड़क से पांच से आठ फुट तक पीछे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस योजना के सिरे चढ़ने से लोहे के पोल से होने वाले हादसों पर ब्रेक लगेगा। इसके साथ ही सड़क चौड़ा होने से हादसे भी कम होंगे। इस योजना पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
शहर में लगे लगभग 20 हजार खंभों में से साढ़े तीन सौ खंभे लंबे समय से राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। अकेले सरकुलर रोड पर 150 खंभे खड़े हैं। लोहे के खंभे सड़क के अगल-बगल और बीच में खड़े होने से लंबे समय से ट्रैफिक में बाधा बने हुए थे। लेकिन अब ये बाधा जल्द ही पूरी तरह से दूर होने वाली है। इसके लिए बिजली वितरण निगम ने 10 करोड़ रुपये का भारी भरकम बजट मंजूर किया है।
विज्ञापन

--
सरकुलर रोड से हटेंगे 150 लोहे के पोल
निगम ने इस प्लान को मंजूरी प्रदान कर काम भी शुरू कर दिया है। पहले चरण में सरकुलर रोड के 150 लोहे के पोल हटाए जाएंगे। जिसके लिए एजेंसी को काम दे दिया गया है। रविवार से यह काम शुरू करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
5 से 8 फीट पीछे किए जाएंगे पोल
घंटाघर सरकुलर रोड, दिनोद गेट, देवर चुंगी वाल्मीकि चौक, हालुवास गेट, हनुमान ढाणी, दादरी गेट, बावड़ी गेट, रोहतक गेट अग्रसेन चौक, महम गेट, चिड़ियाघर मोड़ से पुराना बस स्टैंड व हांसी गेट, नेहरू पार्क एरिया में ये पोल हटाए जाएंगे। यहां से लोहे के पोल हटा कर उनके स्थान पर पत्थर के खंभे सड़क से करीब 5 से 8 फुट पीछे लगाए जाएंगे।
--
शहर का सर्वे कर निगम ने 350 लोहे के खंभों की लिस्ट बनाई है। इन खंभों को हटाने के लिए काम भी शुरू कर दिया है। पोल बदलने के साथ ही सड़क से काफी पीछे लगाएं जाएंगे, ताकि मार्ग खुला हो सके।

- राजेश कुमार, एसडीओ सिटी बिजली निगम
--
निगम द्वारा लोहे के पोल और पुरानी लाइनों को बदलने के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया गया है। यह काम पूरा करने के लिए तीन माह का लक्ष्य रखा गया है, ताकि बरसात का मौसम आने से पहले ही काम पूरा किया जा सके।
- रणवीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed