{"_id":"5a4004504f1c1b5c0c8b4fd0","slug":"151514144848-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला की नई कार्यकारिणी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला की नई कार्यकारिणी का गठन
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू। सोहांसड़ा गांव में रविवार को फरटीया भीमा, ढ़ाणी ढ़ोला और सोहांसड़ा गांव के प्रमुख लोगों की बैठक में सोहांसड़ा गांव की गोशाला का गठन कर लिया गया। इस मौके पर गोशाला की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
सोहांसड़ा गांव की श्रीराधाकृष्ण गोशाला की नव गठित कमेटी के प्रधान रमेश कौशिक ने बताया कि सोहांसड़ा गांव में फरटीया भीमा, ढ़ाणी ढ़ोला और सोहांसड़ा की संयुक्त गोशाला का गठन किया गया है। इसके लिए सोहासड़ा गांव में रविवार को गांव की आठ एकड़ गोचर भूमि में तारबंदी कर उक्त तीनों गावों के लावारिस पशुओं का रखा गया है।
गोशाला के पशुओं के लिए चारे आदि की व्यवस्था उक्त तीनों गांवों के लोग करेंगे। साथ ही सोहासड़ा नवगठित गोशाला का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए पंचायत की ओर से गोशाला को 58 एकड़ जमीन दिए जाने का प्रस्ताव भी दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सोहासंड़ा गोशाला की नवगठित कमेटी का सर्वसम्मति से रमेश कौशिक को प्रधान, श्याम सुंदर कौशिक को उप प्रधान, नंद लाल सैनी को सचिव, महेंद्र सिंह शेखावत को कोषाध्यक्ष और 13 अन्य लोगों का कमेटी का सदस्य बनाया गया है।