फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 11 Dec 2017 01:29 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

भिवानी
लघु सचिवालय के बाहर दूसरे दिन परियोजना कर्मचारियों का पड़ाव जारी रहा। दूसरे दिन आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व प्रधानमंत्री भारत सरकार व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। रविवार को पड़ाव की अध्यक्षता जिला प्रधान किताब कौर ने की व संचालन राजबाला खानक ने किया। सीटू जिला प्रधान कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि आंगनबाड़ी में कार्यरत वर्कर्स एवं हैल्पर्स लंबे समय से समाज की सेवा का कार्य कर रही है। इनसे ना केवल आईसीडीएस विभाग का कार्य लिया जा रहा हैं बल्कि जनगणना, सर्वे व अन्य बहुत सारे काम भी करवा रही है।

आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि सरकार ने समय रहते परियोजना कर्मियों के मांग मुद्दों का समाधान नहीं किया तो फेडरेशन के आह्वान पर 17 जनवरी को देश भर की परियोजना कर्मियों के साथ हड़ताल और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर होने वाले सत्याग्रह में बढ़ चढ़ कर भाग लेंगी। इस मौके पर सीटू जिला सचिव अनिल कुमार, धर्मबीर कुंगड, रतन जिंदल, सर्व कर्मचारी संघ के नेता याद विरेन्द्र शर्मा, सुखदर्शन सरोहा, यूनियन नेत्री संतोष ग्रेवाल, जनवादी महिला समिति की नेता संतोष देशवाल, किसान सभा के नेता अमीर सिंह, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नेता फूलचंद आदि ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर यूनियन नेत्री बिमला बामला, बीरमती, प्रेम, कमलेश मिताथल, बबीता, ईश्वर आदि भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed