फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   डीसी व एसपी ने किया खानक पहाड़ का निरीक्षण

डीसी व एसपी ने किया खानक पहाड़ का निरीक्षण

Fri, 01 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
डीसी व एसपी ने किया खानक पहाड़ का निरीक्षण
डीसी और एसपी ने किया खानक पहाड़ का निरीक्षण
विज्ञापन

तोशाम। खानक पहाड़ी में वीरवार को खान सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। जिला उपायुक्त अंशज सिंह, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया कार्यक्रम में पहुंचकर खान में काम करने वाले लोगों से अपनी सुरक्षा करने का आह्वान किया। इस मौके पर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने पहाड़ का निरीक्षण भी किया।

उपायुक्त ने कहा कि सभी लोग खानों में सही तरीके से काम करें। उन्होंने कहा कि चाहे पत्थर कम निकाले परंतु काम करते समय अपनी पूरी सुरक्षा करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगर सही तरीके से काम किया जाएगा तो हादसे नहीं होंगे। भौरिया ने कहा कि खानों में चोरी नहीं होनी दी जाएगी और ओवरलोड बिल्कुल नहीं चलने दिया जाएगा। जो भी ओवरलोड चलता पाया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एचएसआईआईडीसी के कोआर्डिनेटर सुनील शर्मा ने कहा कि खनन कार्य नियम के तहत किया जा रहा है। पहाड़ में कार्य करने वालों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है। सुरक्षा नियमों का पालना कर ही खानों में काम करवाया जाता है। इस मौके पर एसडीएम अजय चोपड़ा, सिटी मजिस्ट्रेट महेश कुमार, डीएसपी संजय बिश्नोई, माइनिंग मैनेजर सुरेंद्र, व्यापार मंडल प्रधान जोगेंद्र मलिक, सुनील पालीवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed