फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   डीएलएड की परीक्षा आज से, 85 उडनदस्ते रखेंगे नजर

डीएलएड की परीक्षा आज से, 85 उडनदस्ते रखेंगे नजर

Thu, 06 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
डीएलएड की परीक्षा आज से, 85 उडनदस्ते रखेंगे नजर
डीएलएड की परीक्षा आज से, 85 उडनदस्ते रखेंगे नजर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
वीरवार से शुरू हो रही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की डीएलएड वार्षिक प्रणाली (प्रथम वर्ष) एवं डीएड प्रथम-द्वितीय-तृतीय सेमेस्टर (रि-अपीयर) एवं चतुर्थ सेमेस्टर (नियमित/रि-अपीयर) जुलाई-2017 की परीक्षा में 38 हजार 876 भावी अध्यापक इम्तिहान देंगे। इसके लिए प्रदेशभर में 85 उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। ये जानकारी बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष शुरू हुई वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत डीएलएड (प्रथम वर्ष) के 15248 परीक्षार्थी, डीएड द्वितीय सेमेस्टर (रि-अपीयर) के 1810 परीक्षार्थी, तृतीय सेमेस्टर (रि-अपीयर) के 1583 परीक्षार्थी, चतुर्थ सेमेस्टर (नियमित/रि-अपीयर) के 20235 परीक्षार्थी, जिनमें 18176 परीक्षार्थी (नियमित) एवं 2059 परीक्षार्थी (रि-अपीयर) शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए 83 परीक्षा केंद्र और 83 केंद्र अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा को नकल रहित बनाने के लिए पुलिस महानिदेशक, हरियाणा, चंडीगढ़ को सभी जिला पुलिस प्रमुखों को परीक्षा संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों पर व्यापक पुलिस प्रबंध के लिए निर्देश देने के संबंध में पत्र लिखे गए हैं। बोर्ड सचिव अनिल नागर ने बताया कि इन परीक्षाओं में नकल व अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए 85 फ्लाइंग स्क्वाइड परीक्षा केंद्रों पर लगातार छापे मारेंगे, जिनमें विशेष उडनदस्तों की अहम भूमिका रहेगी। बोर्ड अध्यक्ष, बोर्ड सचिव व नियंत्रण कक्ष की ओर से एक-एक और बोर्ड अध्यक्ष के 20 विशेष उडनदस्ते, जिला शिक्षा अधिकारियों के 21, जिला प्रश्न पत्र के 21, रैपिड एक्शन फोर्स के 20 उड़नदस्ते गठित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed