फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   151 buses will go to Panipat for Prime Minister's program, only 72 will remain on route

Bhiwani News: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में 151 बसें जाएंगी पानीपत, महज 72 रहेंगी ऑन रूट

Sat, 07 Dec 2024 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 07 Dec 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
151 buses will go to Panipat for Prime Minister's program, only 72 will remain on route
शहर के सामान्य बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
भिवानी। सोमवार को पानीपत में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पानीपत जाने के लिए रोडवेज विभाग की ओर से बसों की संख्या बढ़ाई गई। अब भिवानी डिपो से 9 दिसंबर को 151 रोडवेज बसें पानीपत में होने वाले बीमा सखी योजना कार्यक्रम में जाएंगी। वहीं महज 72 बसें ही ऑन रूट रहेंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। इसके लिए जिले से 70 रोडवेज बस स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लेकर पानीपत जाएंगी। वहीं विभाग के आदेश पर भिवानी डिपो से 60 बसें जींद भेजी जाएंगी। पांच बसें एलआईसी विभाग की ओर से मांगी गई हैं।
विज्ञापन

एक बस एडीसी कार्यालय के कर्मचारियों के लिए पानीपत जाएगी। वहीं 15 बसें रिजर्व रखी जाएंगी। यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसके कारण ग्रामीण रूटों के साथ-साथ लंबे रूटों पर परिवहन सेवा प्रभावित हो सकती है। वहीं यात्रियों को बसों के लिए समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार को पानीपत में बीमा सखी योजना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से सेल्फ हेल्प ग्रुप, महिला पंच, सरपंच, ड्रोन दीदी के अलावा अन्य सभी वर्गों की महिलाएं पानीपत पहुंचेगी। कार्यक्रम में महिलाओं को लेकर जाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से भिवानी डिपो की 70 बसें लगाई गई हैं। वहीं 60 बसे पानीपत जाने के लिए जींद डिपो को दी जाएंगी।
ये बसे जिले के भिवानी, तोशाम, बहल, बवानीखेड़ा, कैरू, सिवानी, लोहारू ब्लॉक के विभिन्न गांवों से पानीपत जाएंगी। इसके कारण डिपो की 223 में से 150 बसें पानीपत जाने के कारण मूल रूट प्रभावित होने की आशंका है। इसके कारण दैनिक यात्रियों के साथ-साथ ग्रामीण रूटों पर भी यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही सोमवार को कार्य दिवस होने के कारण भी बसों में भीड़ होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
60 बसें भेजी जाएंगी जींद
पानीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले कार्यक्रम में जींद से सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को लेकर जाने के लिए 20 बसों की संख्या बढ़ाई गई है। पहले 40 बसों की मांग आई थी। वहीं अब 60 बसें भिवानी डिपो से जींद भेजी गई हैं। ये बसें पानीपत के लिए जींद से चलेंगी।

आज दोपहर बाद जींद के लिए रवाना होंगी बसें
पानीपत जाने के लिए भिवानी डिपो की ओर से विभाग के निर्देश पर 60 बसें जींद डिपो को दी गई हैं। ये बसें जींद जाने के लिए रविवार दोपहर को डिपो से रवाना होगी। वहीं रविवार रात को जींद डिपो में ठहरने के बाद सोमवार सुबह को जींद जिले से निर्धारित स्टेशनों से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लेकर पानीपत के लिए रवाना होगी।
इन गांवों से पानीपत के लिए रवाना होंगी बसें
पानीपत जाने के लिए जिले के विभिन्न गांवों से रोडवेज बसें पानीपत रवाना होगी। बसें तालू, खरक, कालुवास, मिताथल, उमरावत, सैय, बामला, कलिंगा, तिगड़ाना, कितलाना, दिनोद, गुजरानी, अलखपुरा, पपोसा, बहल, देवराला, लोहानी, कैरू, गुरेरा, देवसर, इशरवाल, आलमपुर, बजीना, ढाणी मांहू, हेतमपूरा, भानगढ़, सिधनवा, गोकलपुरा, बड़सी, जाटू लोहारी, कुंगड़, बड़सी जाटान, मिलकपुर, बलियाली, बीरण, पालुवास समेत विभिन्न गांवों से बसें रवाना होंगी।



पानीपत में बीमा सखी योजना के लिए होने वाले कार्यक्रम के लिए सरकार की ओर से बसें मांगी गई है। इसके लिए जिले से 70 बसें पानीपत जाएंगी। वहीं मांग बढ़ने के बाद 60 बसें पानीपत जाने के लिए जींद डिपो को दी जाएंगी। 15 बसें रिजर्व रखी गई हैं। इसके लिए विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। किसी भी रूट पर यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article