{"_id":"6696e612cb7addac4100c066","slug":"150-registries-pending-in-two-days-work-stalled-in-tehsil-office-for-second-day-also-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-120196-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दो दिन में 150 रजिस्ट्री लंबित, तहसील कार्यालय में दूसरे दिन भी ठप रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दो दिन में 150 रजिस्ट्री लंबित, तहसील कार्यालय में दूसरे दिन भी ठप रहा काम
Wed, 17 Jul 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में छाया सन्नाटा।
भिवानी। मंगलवार को दूसरे दिन भी कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल के कारण ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित रहीं। दो दिनों में जिले की तहसील में लगभग 150 रजिस्ट्री लंबित रही। इसके कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। सरल केंद्र में पहुंचने वाले लोगों को दूसरे दिन भी बिना कार्य करवाए ही वापस लौटना पड़ा। इस कारण लोगों को जरूरी कार्य करवाने के लिए सामान्य सेवा केंद्र का सहारा लेना पड़ा।
विभिन्न मांगों को लेकर हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ के आवाहन पर दूसरे दिन भी जिले के कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर रहे। इसके कारण जिले में लोगों के जरूरी कार्य अटके रहे। वहीं सरल केंद्र में ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह से बंद रहीं। इससे ड्राइविंग लाइसेंस, रिहायशी प्रमाणपत्र, जमीन की नकल, फर्द की मुख्य सेवाएं भी प्रभावित रहीं। भिवानी के अलावा तोशाम, लोहारू और बवानीखेड़ा तहसील कार्यालय में भी कामकाज प्रभावित हुआ। प्रत्येक तहसील में 50 से अधिक रजिस्ट्री, जमाबंदी, इंतकाल और फर्द की नकल के मामले भी लंबित रहे।
भिवानी तहसील में रोजाना होती हैं 75 से 80 रजिस्ट्री
भिवानी तहसील कार्यालय में हर रोज करीब 75 से 80 रजिस्ट्रियां होती हैं। लेकिन कंप्यूटर ऑपरेर्ट्स की हड़ताल के कारण दो दिनों से भिवानी तहसील कार्यालय में रजिस्ट्रियां नहीं हो रही हैं। जिससे लगभग 150 के करीब रजिस्ट्रियों के साथ जमीन की फर्द, जमाबंदी, रिहायशी प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र के कार्य भी अटके रहे।
विज्ञापन
तहसील कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल की वजह से काम प्रभावित हो रहा है, लेकिन हमने पटवारियों की ड्यूटी लगाई हुई है। जो लोग तहसील कार्यालय में भूमि से जुड़े रिकॉर्ड और कार्यों के लिए पहुंच रहे हैं, उनका कार्य किया जा रहा है।
- अजय कुमार, तहसीलदार, भिवानी।