फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   150 models displayed in district level children's scientific exhibition

Bhiwani News: जिलास्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में 150 मॉडल प्रदर्शित किए

Wed, 04 Dec 2024 11:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 04 Dec 2024 11:07 AM IST
विज्ञापन
150 models displayed in district level children's scientific exhibition
पंडित सीताराम बीएड ट्रेनिंग कॉलेज में जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रतिभागी  बच्चों
भिवानी। पंडित सीताराम बीएड ट्रेनिंग कॉलेज में जिलास्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सात ब्लॉकों से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र वैज्ञानिक मॉडलों के साथ शामिल हुए। प्रदर्शनी में लगभग 150 वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पंडित सीताराम शिक्षण संस्थान के प्रेजिडेंट एवं पूर्व विधायक डॉ. शिव शंकर भारद्वाज, प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा, सचिव भगवान दास तथा गोवर्धन आचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विज्ञान विशेषज्ञ रोहित इंदौरा ने की।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी नन्हीं वैज्ञानिक सोच और नवाचारी विचारों को उभारते हुए अनेक प्रकार के मॉडल प्रस्तुत किए, जो भारत के उज्ज्वल भविष्य को दिशा देने में सहायक हो सकते हैं। मुख्य अतिथि ने कहा कि इन मॉडलों ने सभी का दिल जीत लिया। प्रत्येक मॉडल अपनी विशिष्टता और नवाचार के कारण ध्यान आकर्षित कर रहा है। छात्रों ने न केवल अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया है, बल्कि कड़ी मेहनत और रचनात्मकता का भी परिचय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार रहा प्रतियोगिता का परिणाम
हेल्थ एंड हाइजिन में मुस्कान गवर्नमेंट गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बापोड़ा प्रथम स्थान, दीपिका शिवम सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहानी ने द्वितीय स्थान तथा साहिल अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल तोशाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वेस्ट मैनजमेंट में रीमा शिवम सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहानी ने प्रथम स्थान, योगिता गवर्नमेंट गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जुई खुर्द पीयूष गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल तोशाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रिसोर्स मेनजमेंट में प्रथम स्थान पिंकी गवर्नमेंट गर्ल हाई स्कूल हेतमपुरा, द्वितीय स्थान दीपक कुमार टीआईटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी, तृतीय स्थान भावना गवर्नमेंट गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुर ने प्राप्त किया। नेचुरल फार्मिंग में प्रथम स्थान खुशी गवर्नमेंट गर्ल हाई स्कूल हेतमपुरा, द्वितीय स्थान योगिता गवर्नमेंट मिडिल स्कूल अलाउद्दीनपुर, तृतीय स्थान अरुण गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हेतमपुरा ने प्राप्त किया। ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन में प्रथम स्थान योगेश सिंह एसएचटी ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहानी, द्वितीय स्थान चेतना शिवम सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहानी तथा तृतीय स्थान रॉबिन जीएमएसएस से बवानी खेड़ा ने प्राप्त किया। मेथमेटिकल मॉडलिंग एंड कंप्यूटेशनल थिंकिंग में प्रथम स्थान वर्षा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़वा द्वितीय स्थान आशीष पीएमश्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल तृतीय स्थान प्रिया तीत सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी ने प्राप्त किया। डिजास्टर मैनेजमेंट में प्रथम स्थान दीक्षा एसएचटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी, द्वितीय स्थान वर्षा जीएसएसएस देवसर तथा तृतीय स्थान जयंत गवर्नमेंट हाई स्कूल बोहल ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ श्रीकांत, पुष्पा जोशी, सीमा काठपालिया, उषा वर्मा, भुवनेश, सुनील जैन, रविन्द्र वैद्य ने निभायी। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा और पूनम ने बेहतरीन ढंग से किया। इस अवसर पर जिला गणित विशेषज्ञ कपिल शर्मा, कमल शर्मा, जिला कल्चरल कॉर्डिनेटर संजय सैनी, अनिल अरोड़ा, नीरज शर्मा, आशिष और शिक्षाविद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed