फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   15 vehicles were seized for illegal mining, FIR was lodged against one and a fine of Rs 6.20 lakh was imposed

Bhiwani News: अवैध खनन करने पर 15 वाहनों को किया सीज, एक पर एफआईआर व लगाया 6.20 लाख रुपये का जुर्माना

Wed, 21 May 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 21 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
15 vehicles were seized for illegal mining, FIR was lodged against one and a fine of Rs 6.20 lakh was imposed
लघु सचिवालय में खनन विभाग के अ​धिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त महावीर कौ​शिक ।
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में अवैध खनन की रोकथाम को लेकर खनन विभाग की जिलास्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी पंकज कुमावत ने बताया कि अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक 15 वाहनों को सीज और एक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। वहीं छह लाख 20 हजार 653 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस वित्त वर्ष में 13 करोड़ 91 लाख 24 हजार 88 रुपये का राजस्व खनन विभाग ने प्राप्त किया है। फिलहाल जिले में खानक व खरकड़ी सोहना में खनन कार्य चल रहा है। जिले में 208 स्टोन क्रशर हैं, जिनमें से 160 कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे जिला में अवैध खनन की पूर्ण रूप से रोकथाम के लिए सरकार के नियमानुसार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करें। बैठक में डीसी ने खनन विभाग, पुलिस, वन व आरटीए विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम तोशाम अशवीर नैन, डीडीपीओ आशीष मान, डीएसपी तोशाम दिलीप कुमार, बीडीपीओ तोशाम विनोद कुमार, एचएसआईडीसी प्रबंधक जसबीर शर्मा, वन विभाग के रेंज आफिसर बजरंग राणा, निरीक्षक हितेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed