फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   15 tola gold and cash worth 1.5 lakh stolen from a locked house

Bhiwani News: बंद मकान के ताले तोड़ 15 तोला सोना और डेढ़ लाख की नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
15 tola gold and cash worth 1.5 lakh stolen from a locked house
चोरी के बाद घर में जांच करती पुलिस।
भिवानी। शहर के विद्या नगर स्थित शिवाजी मार्ग की गली नंबर 10 में सोमवार रात बंद मकान के ताले तोड़कर चोर करीब 15 तोला सोने के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया।
विज्ञापन

मकान मालिक जगपाल पिलानियां का परिवार घर बंद कर शादी समारोह में गया था। इसी दौरान चोर ताले चटकाकर मकान में घुस गए और वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने दरवाजों के ताले टूटे देखे तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की 112 नंबर गाड़ी मौके पर पहुंची। जांच के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

चोरी की सूचना पाकर मंगलवार दोपहर बाद लौटे मकान मालिक ने बताया कि चोर घर से करीब 15 तोला सोने के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये की नकदी ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed