फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   15 more corona positive found in district Bhiwani.

भुरटाना में पांच संक्रमितों समेत जिले में एक दिन में 15 नए पॉजिटिव मिले

Sat, 13 Jun 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
15 more corona positive found in district Bhiwani.
गांव में बच्चे के स्वास्थ्य की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में शुक्रवार को एक ही साथ 15 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इनमें पांच केस गांव भुरटाना से हैं जबकि एक केस गांव रानीला का शामिल है जो चरखी दादरी में है। वहीं शहर के कमला नगर, जगत कॉलोनी और भारत नगर से एक-एक संक्रमित मिला है। इसी तरह गांव कुंगड़, बामला, देवराला, अलखपुरा और बापोड़ा से एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। ग्रामीण इलाकों से कुल 11 संक्रमित मिले हैं। इनमें एक बीएसएफ का जवान भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग पॉजिटिव केसों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगालने में जुटा है। राहत की बात यह भी रही कि शुक्रवार को सात सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसी के साथ जिले में अब एक्टिव केस 53 तक पहुंच गए हैं। शुक्रवार को 100 और सैंपल जांच के लिए भी पीजीआई भेजे हैं। गौर हो कि इससे पहले विधायक परिवार के सदस्यों सहित 13 पॉजिटिव केस एक साथ जिले में सामने आए थे।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 15 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें से एक पॉजिटिव केस चरखी दादरी के गांव रानीलाबास से है जबकि दूसरा मामला सिवानी के लीलस गांव का है। वहीं भिवानी में सामने आए 13 नए मामलों में एक केस कमला नगर वासी 41 वर्षीय व्यक्ति है। इसकी दिल्ली के कश्मीरी गेट पर ऑटो मार्केट में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। शहर की ही जगत कॉलोनी वासी 39 वर्षीय व्यक्ति का दिल्ली के रोहिणी में प्लास्टिक सामान बनाकर बेचने का कारोबार है। तीसरा भारत नगर कॉलोनी वासी 40 वर्षीय व्यक्ति है, जो मानेसर में काम करता है। उसने रोहतक पीजीआई में अपना सैंपल जांच के लिए दिया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव कुंगड़ वासी 33 वर्षीय पॉजिटिव आया व्यक्ति बीएसएफ का जवान है। वह आठ जून को कल्याणी बॉर्डर बंगाल से भिवानी घर आया था। गांव बामला वासी 40 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली के सिरसपुर में दाल के गोदाम में बतौर मैनेजर कार्य करता है। यह दिल्ली से भिवानी नौ जून को घर आया था। गांव देवराला वासी 82 वर्षीय व्यक्ति हेल्थ सप्लीमेंट का सामान बेचता है। वह भी नौ जून को दिल्ली से भिवानी आया था। गांव अलखपुरा वासी 35 वर्षीय व्यक्ति गुरुग्राम में ऑटो पार्ट्स कंपनी में नौकरी करता है। इसी तरह गांव बापोड़ा वासी 44 वर्षीय व्यक्ति आंध्र प्रदेश में मजदूरी करता है। यह आठ जून को ट्रक में बैठकर भिवानी अपने घर पहुंचा था। गांव भुरटाना में एक साथ पांच नए केस आए हैं। इनमें 28 वर्षीय दो व्यक्ति, एक 24 वर्षीय, एक सात वर्षीय बच्चा और एक 50 वर्षीय महिला शामिल हैं। ये सभी गांव भुरटाना में पहले पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आए थे। इनके सैंपल 10 जून को जांच के लिए भेजे थे। इनकी रिपोर्ट 12 जून को पॉजिटिव आई है। वहीं भिवानी में वीरवार को भी चार नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे।
विज्ञापन

15 साल से दिल्ली मेें रहता था पीड़ित का परिवार, कैरू में पहुंची स्वास्थ्य टीम
कैरू। गांव देवराला के एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से एहतियाती कदम उठाते हुए टीम ने दौरा किया। बुधवार सुबह आई को रिपोर्ट में देवराला के 82 वर्षीय बुजुर्ग को कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया। उसका भिवानी के अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति का परिवार 15 साल से दिल्ली में रह रहा है। वह पिछले पांच साल से गांव देवराला में नहीं आया है। आठ जून को उसकी पत्नी का दिल्ली में निधन हो गया था। उसके बाद तबीयत खराब होने के कारण पीड़ित व्यक्ति को भिवानी उपचार के लिए लाया गया। स्वास्थ्य विभाग कैरू की टीम में सुनील स्वास्थ्य निरीक्षक, राकेश एमपीएचडब्ल्यू, संदीप एजुकेटर और सुनील ब्लॉक आशा कोऑर्डिनेटर ने दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरवाहेके बाद भुरटाना में हुए 13 पॉजिटिव केस
बवानीखेड़ा। भुरटाना में शुक्रवार को चरवाहे के पांच और पड़ोसी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। गांव में अब पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा 13 हो गया है। चार जून को आई पहली रिपोर्ट में चरवाहे सहित उसका साला, साली और सात जून वाली रिपोर्ट में उसकी मां, दो भतीजे, एक पड़ोसी सहित एक हेयर सेलून वाला भी पॉजिटिव पाया गया था।
तोशाम आईटीआई को बनाया कोविड-19 आइसोलेट सेंटर
तोशाम। स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन के सहयोग से तोशाम की चौ. सुरेंद्र सिंह औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) को कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। तोशाम अस्पताल के एसएमओ डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि तोशाम क्षेत्र में कोविड-19 संक्रमण रोकथाम की दिशा में आईटीआई को आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। इसके अंदर 80 लोगों के रखने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि तोशाम क्षेत्र में लगातार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, इसी के चलते यह कदम उठाया गया है।

शुक्रवार को जिले से 100 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इनमें से तीन कोरोना पॉजिटिव लोगों के दोबारा सैंपल भेेजे गए। वीरवार तक भेजे गए सैंपल में से 12 कोरोना पॉजिटिव के दोबारा सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी तक जिले में कुल 98 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसमें 45 ठीक हो चुके हैं, जबकि 53 एक्टिव केस हैं।
-डॉ जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed