फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   14.70 lakh fraud in the name of providing plot, case registered against two

Bhiwani News: प्लॉट दिलाने के नाम पर 14.70 लाख की ठगी, दो पर केस दर्ज

Tue, 18 Nov 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 18 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
14.70 lakh fraud in the name of providing plot, case registered against two
भिवानी। प्लाॅट दिलाने के नाम पर 14 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सदर पुलिस थाना ने शुक्रवार को दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पीड़ित बुजुर्ग पिछले डेढ़ साल से प्लॉट दिलाने के नाम पर पैसा हड़पने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। पहले मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा से कराई गई जिसके बाद अब दो नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गांव चांग निवासी सुभाष ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके तीन बेटे सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं जबकि वह अपनी पत्नी के साथ घर पर रहता है। उसके घर के सामने ही राज सिंह का मकान है जिसके उनका आपसी भाईचारा है। इसी जान-पहचान का फायदा उठाते हुए आरोपी राज सिंह ने करीब डेढ़ साल पहले उसे कहा कि वह पालुवास में कम दामों पर अच्छी जमीन दिला देगा।
विज्ञापन

झांसा देकर राज सिंह ने ढाणी हरसुख निवासी रामकिशन से एक इकरारनामा भी तैयार कराया। इकरारनामा होने के बाद सुभाष ने 23 सितंबर 2023 को साढ़े चार लाख रुपये का भुगतान कर दिया। आरोपियों ने 23 नवंबर 2023 को भूमि की रजिस्ट्री कराने का समय तय किया लेकिन जब सुभाष ने तय तारीख पर रजिस्ट्री के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगे। उसे यह भी कहा गया कि वे प्लॉट की चहारदीवारी भी खुद करवाएंगे जिसके बाद उसे कब्जा दे दिया जाएगा। लेकिन न तो प्लॉट दिखाया गया और न ही रकम वापस की गई। शक होने पर सुभाष ने खुद जानकारी ली तो पता चला कि आरोपियों के नाम कोई जमीन है ही नहीं और उसे झांसा देकर पैसे ऐंठे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो उसे धमकियां दी जाने लगीं। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। एसपी ने मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी। जांच के बाद अब सदर पुलिस ने आरोपी राज सिंह और रामकिशन के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। सदर थाने के एसएचओ विकास ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed