फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल, मरीज परेशान, प्राइवेट एंबुलेंस बनी सहारा

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल, मरीज परेशान, प्राइवेट एंबुलेंस बनी सहारा

Thu, 07 Feb 2019 06:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल, मरीज परेशान, प्राइवेट एंबुलेंस बनी सहारा
जच्चा-बच्चा को घर पहुंचाने के लिए नहीं मिलीं एंबुलेंस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। एनएचएम कर्मचारियों ने नियमित करने और जॉब सिक्योरिटी की मांग को लेकर शुरू की दो दिन की हड़ताल मरीजों के लिए परेशानी बनी। ज्यादा परेशानी जच्चा-बच्चा को झेलनी पड़ी और उन्हें डिलिवरी के लिए लाने और घर वापस छोड़ने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलीं। वहीं सीएचसी-पीएचसी पर कर्मचारियों की हड़ताल के कारण भी कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। हड़ताल कर कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर पार्क में धरना दिया और नारेबाजी कर रोष जताया।
मांगों को लेकर बुधवार को लगातार दूसरे दिन करीब करीब 400 एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिस कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नजर आईं। एंबुलेंस चालकों ने सिर्फ सड़क हादसे में घायलों और इमरजेंसी केसों को ही लाने-ले जाने का निर्णय ले रखा था। वहीं सामान्य अस्पताल में औसतन 10-15 जच्चा-बच्चा को डिलिवरी के बाद घर पहुंचाया जाता है। ऐसे में उनके परिजन एंबुलेंस और निजी गाड़ियों को खोजते नजर आए। इस दौरान निजी एंबुलेंस के लिए लोगों को एक से दो हजार रुपये खर्चने पड़े। इसके अलावा
विज्ञापन

---
नारेबाजी कर जताया रोष
एनएचएम कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर पार्क में धरना दिया और नारेबाजी कर रोष जताया। हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला प्रधान प्रदीप कुमार, उप प्रधान मंजू रानी, सुधीर भारद्वाज ने कहा कि करीब साढ़े 13 हजार कर्मचारी एनएचएम के तहत प्रदेशभर में लगे है। पिछले करीब 20 सालों से अपनी सेवाएं दे रहे है। बावजूद इसके ना तो उन्हें नियमित किया जा रहा और ना ही जॉब सिक्योरिटी। कर्मचारी नेताओं ने उन्हें नियमित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed