{"_id":"5a5662c44f1c1bf7188b45d5","slug":"141515610820-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती भूमि से कब्जा हटवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती भूमि से कब्जा हटवाने की मांग
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायती भूमि से कब्जा हटवाने की मांग
तोशाम। गांव छपार जोगियान के ग्रामीणों ने पंचायती भूमि से कब्जे हटाए जाने की मांग प्रशासन से की है। इसके अलावा ग्रामीणों ने तहसीलदार गुरुदेव को ज्ञापन सौंपकर ट्यूबवेल कनेक्शन की तत्काल सेवा बंद कर किसानों की पेंडिंग फाइलों को तुरंत अमल में लाए जाने की भी मांग की।
गांव छपार जोगियान निवासी और भारतीय किसान यूनियन के जिला उप-प्रधान सुरेंद्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार आदि ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि गांव छपार जोगियान में फिरनी, विभिन्न रास्तों, शहीद भगत सिंह स्मारक आदि स्थानों पर पंचायती भूमि पर अवैध कब्जे किए गये हैं जिसे तुरंत प्रभाव से हटवाया जाए।
हलका संयोजक दलबीर पंघाल ने बताया कि बिजली उपमंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों से तीन से ज्यादा किसानों की ट्यूबवेल की फाइलें पेंडिंग पड़ी हैं। किसानों को तत्काल सेवा के तहत कनेक्शन लेने के लिए कहा जाता है जिसमें एक लाख से ज्यादा का खर्चा आता है। किसान इतनी बड़ी राशि खर्च करने में असक्षम हैं इसलिए पेंडिंग फाइलों का निपटारा कर कनेक्शन जल्द से जल्द दिए जाएं।