{"_id":"5a20590d4f1c1b72548c0824","slug":"141512069389-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइट एंड साउंड शो से बताया गीता का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइट एंड साउंड शो से बताया गीता का महत्व
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइट एंड साउंड शो से बताया गीता का महत्व
भिवानी। तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में वीरवार को कलाकारों ने लाइट एंड साउंड शो पर आधारित नृत्य के माध्यम से आज के दौर में गीता के महत्व के बारे में बताया। फतेहाबाद से पहुंची टीम ने लाइट एंड साउंड शो पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। महेंद्रगढ़ से पहुंचे कलाकार नुसरत खान और उनकी टीम ने श्रीमद्भभगवत गीता पर शानदार प्रस्तुति दी। किरोड़ीमल पार्क में गीता महोत्सव का देर शाम सांस्कृतिक संध्या के साथ बड़े धूमधाम से समापन हुआ।
सांस्कृतिक संध्या में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकार दलबीर सिंह ने श्रीकृष्ण और सुदामा की दोस्ती पर आधारित भजन पेश किया। राकेश भराणिया ने महाभारत पर आधारित रागिनी पेश की। कलाकार नुसरत खान ने मेरा भारत देश महान, तिरंगे झंडे की पहचान और गीता पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी की छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल ने कलाकारों का हौंसला बढ़ाया। एडीसी ने महोत्सव में सराहनीय योगदान देने वाले जीओ गीता के संरक्षक ओपी नंदवानी, डॉ. मुरलीधर शास्त्री, डॉ. अनिल गौड़, प्रवेश गौतम और डॉ. महेंद्र पंवार को गीता भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर नगराधीश महेश कुमार, एसडीएम अजय चोपड़ा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभू राठी, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा, नायब तहसीलदार नरेश कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राम सिंह लोहचब, सत्यनारायण मित्तल, डॉ. अनिल गौड़, प्राचार्या किरण गिल आदि मौजूद रहे।
गीता के 18 अध्यायों के सार को दर्शाती हुई झांकियां निकाली
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के तीसरे दिन शहर में भगवान श्री कृष्ण और श्रीमद्भगवत गीता की शोभा यात्रा निकाली गई। उपायुक्त अंशज सिंह ने किरोड़ीमल पार्क से शोभायात्रा को रवाना किया। शोभा यात्रा के दौरान शहर के अनेक स्कूलों ने गीता के 18 अध्यायों के सार को दर्शाती हुई झांकियों का प्रदर्शन किया। शोभा यात्रा घंटाघर चौक, हांसी गेट, बीटीएम चौक से होते हुए वैश्य कॉलेज पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
महोत्सव के दौरान आचार्य सुरेश, डॉ. मुरलीधर शास्त्री, ओपी नंदवानी ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, नागरिकों व स्कूली बच्चों को गीता के 18 अध्यायों के 18 श्लोकों का उच्चारण करवाया। कार्यक्रम के दौरान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा संजना ने रागिनी और दिल्ली पब्लिक स्कूल व जनसेवा विद्याविहार के छात्रों ने धार्मिक संस्कृति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान योगा में राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट करिश्मा व अन्नू ने योग क्रियाएं करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र शैलेष द्विवेदी ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया।