{"_id":"5a0b420f4f1c1b72548bd19c","slug":"141510687247-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी से नाराज हुए शिक्षा मंत्री, पूछा क्यों उठ रही हर मामले में अंगुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसपी से नाराज हुए शिक्षा मंत्री, पूछा क्यों उठ रही हर मामले में अंगुली
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान एक परिवाद की सुनवाई करते हुए शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का मिजाज उस वक्त कड़क हो गया, जब पुलिस ने परिवादी के साथ-साथ दूसरे पक्ष को भी बैठक में बुला लिया। नाराजगी जताते हुए शिक्षा मंत्री से डीएसपी से तख्त अंदाज में पूछा कि हर मामले में क्यों अंगुली उठ रही है? परिवादी के मामले की जांच का जिम्मा जिला उपायुक्त को सौंपते हुए निर्देश दिए कि भविष्य में उपायुक्त की अनुमति के बिना दूसरे पक्ष को बैठक में न बुलाया जाए।
मंगलवार को यहां पंचायत भवन में हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक में गांव देवसर वासी पूर्व सैनिक मनवीर सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उसके बेटे पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तो दूर पुलिस ने मामला भी दर्ज नहीं किया। 11 महीने से वह चक्कर काट रहा है। मनवीर सिंह अपनी बात रख रही रहे थे कि इसी दौरान डीएसपी ने बताया कि दूसरा पक्ष में भी बैठक में आया है।
दूसरे पक्ष को बुलाए जाने की बात सुनकर शिक्षा मंत्री नाराज हो गए और डीएसपी से सवाल किया कि आप फर्स्ट क्लास ऑफिसर हो। हर मामले में क्यों सवाल उठ रहे हैं और आप आरोपी पक्ष को बुला रहे हो। आरोपी पक्ष बैठक में नहीं आना चाहिए। इसके साथ-साथ उन्होंने उपायुक्त को इस मामले की जांच फिर से करवाने को कहा। मंत्री ने निर्देश दिए कष्ट निवारण समिति की बैठक में दूसरे पक्ष को उपायुक्त की अनुमति के बिना न बुलाया जाए।
विज्ञापन
बागकोठी निवासी गायत्री देवी पत्नी पवन कुमार बंसल के चोरी के मामले में शिक्षा मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच महिला पुलिस से करवाने के निर्देश दिए और कहा कि चोरों को शीघ्र सुराग लगाया जाए। पुलिस ने बताया कि मामल की जांच की जा रही है। इस पर मंत्री ने एक महीने में चोरी का सामान बरामद करवाने को कहा। शिक्षा मंत्री ने अंबेडकर कॉलोनी की रहने वाली लक्ष्मी देवी के मामले में शिक्षा मंत्री ने अगली बैठक तक मामले की छानबीन पूरा करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार संजय व राजेन्द्र गांव भाखडा के मामले में शिक्षा मंत्री ने उपायुक्त को दो सप्ताह में निपटारा करने को कहा।
मंत्री ने नंदगांव की सरपंच सिलोचना की मांग पर बैठक में ही गांव के जीजीपीएस स्कूल को गांव के ही पीपीएस में समावेश करने के आदेश दिए। इसी प्रकार से प्रेमलता अग्रसेन कॉलोनी के मामले में शिक्षा मंत्री ने नगराधीश को एक महीने में समाधान करने का कहा। सिवानी निवासी किताबो देवी की ओर से रखे गए मामले में एसडीएम सिवानी राजेश कुमार ने कहा कि एक महीने में मामले का समाधान कर दिया जाएगा।
बैठक में कुल 16 परिवाद रखे गए। इनमें 11 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इस मौके पर विधायक घनश्यामदास सर्राफ, उपायुक्त अंशज सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसडीएम भिवानी सतीश कुमार, नगराधीश महेश कुमार, एसडीएम सिवानी राजेश कुमार, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभू राठी, भाजपा जिला प्रधान नंदराम धानिया, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ओला, वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि मुकेश शर्मा, भाजपा जिला महिला प्रधान बबीता तंवर, कमलेश भोडूका, लोहारू ब्लाक समिति चेयरमैन नंदलाल मतानी, विजय शेखावत, ताराचंद अग्रवाल, ओमप्रकाश मान, रीतिक वधवा, सुषर्मा शर्मा, रविंद्र बापोड़ा आदि मौजूद रहे।
--
परिवादी की शिकायत के बाद लोहड़ बाजार पहुंचे शिक्षा मंत्री
बैठक में भाजपा शहरी महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला देवी की ओर से रखे गए पेयजल समस्या के समाधान के लिए शिक्षा मंत्री बैठक संपन्न होने के बाद स्वयं अधिकारियों के साथ लोहड़ बाजार दर्जियों की गली में मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां पर निर्मला देवी व गली के निवासियों से बातचीत की और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण करके गली में समुचित पेयजल आपूर्ति करवाने के निर्देश दिए।
--
शिक्षा मंत्री ने सत्याग्रहियों को सम्मानित किया
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने हिंदी आंदोलन के सत्याग्रही गांव बामला निवासी यशवंत सिंह आर्य और गांव धारवाणबास निवासी जुगलाल को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बैठक में प्रदेश सरकारी की ओर से उपायुक्त अंशज सिंह ने शिक्षा मंत्री को सम्मान पत्र भेंट किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानियों की तरह ही हिंदी आंदोलन के सत्याग्रहियों का भी सम्मान किया है, जिन्होंने हिंदी भाषा को बचाने के लिए गिरफ्तारियां दीं।