{"_id":"599749864f1c1b7e3a8b45af","slug":"141503086982-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानक में भूख हड़ताल पर बैठे डंपर मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानक में भूख हड़ताल पर बैठे डंपर मालिक
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानक में भूख हड़ताल पर बैठे डंपर मालिक
तोशाम
ओवरलोडिंग को लेकर खानक में बखेड़ा खड़ा हो गया है। डंपर मालिक ओवर लोडिंग को बंद करवाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। भूख हड़ताल पर बैठे लोगों ने खानक में मिलीभगत से ओवर लोडिंग चलने का आरोप लगाया है।
गांव खानक में हिसार नाके के पास डंपर मालिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। भूख हड़ताल पर बैठे डंपर मालिक कपूर सिंह, गोविंदा, उमेद सिंह, मनोज, अमित आदि ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा पिछले दिनों डंपरों की उच्ची बॉडी को कटवा दिया गया। लेकिन अब मिलीभगत से सरेआम ओवर लोड डंपरों को नाकों से निकाला जा रहा है। डंपर मालिकों ने कहा कि इससे एक तो डंपर की बॉडी कटने से नुकसान हुआ दूसरा मिलीभगत से ओवरलोड चल रहे डंपर कमाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा दोगला व्यवहार कर रोजी-रोटी पर लात मारी जा रही है। डंपर मालिकों ने कहा कि रोजगार के लाले पड़े हुए हैं। डंपर मालिकों ने उच्च अधिकारियों से मामले में अतिशीघ्र कार्रवाई कर ओवरलोड पर रोक लगाए जाने की मांग की है।