{"_id":"596670574f1c1b60608b4640","slug":"141499885655-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ जाना हुआ सस्ता, हांसी-बहल जाना हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ जाना हुआ सस्ता, हांसी-बहल जाना हुआ महंगा
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
चिल्लर की समस्या से निजात पाने के लिए रोडवेज विभाग ने किराये के प्रारूप में बदलावा किया है। इसके बाद चंडीगढ़, हिसार जाना एक से दो रुपये सस्ता हो गया है तो हांसी, दादरी बहल जाने के लिए रुपये तक अतिरिक्त खर्च करने होंगे। मगर समस्या आधी टिकट, टोल टैक्स एरिया और पास लेने वालों को लेकर है। इस बारे में मुख्यालय में पत्र लिखकर जानकारी मांगी है।
पिछले दिनों रोडवेज विभाग ने छूटे पैसे देने की समस्या का समाधान करते हुए पांच, 10, 15 की गुणा में किराया वसूलने का निर्णय लिया। निर्णय को अब लागू किया जा रहा है। निर्णय के तहत जहां का किराया पहले 13 या 14 रुपये लगता था, वहां अब 15 रुपये वसूला जाएगा। साथ ही जहां किराया 12 रुपये लगता था, वहां 10 रुपये वसूला जाएगा। निर्देशों के बाद इसे लागू कर दिया गया है, मगर अभी भी असमंजस की स्थिति है।
कुछ जगह किराये को लेकर अभी तक असमंजस
कुछ जगह भले ही किराया राउंड फिगर में लेना शुरू कर दिया हो, मगर अभी कई समस्याएं हैं। मुख्य समस्या आधी टिकट को लेकर है। अब जहां किराया 12 से 15 रुपये है और उसका आधा छह-सात रुपये बनता है। ऐसे में 10 रुपये किराया लिया जाए तो यात्री हंगामा कर देंगे। यदि इनसे पांच रुपये वसूल किए जाते हैं तो विभाग को नुकसान होता है। इसके अलावा समस्या पास होल्डर को लेकर भी है। पास होल्डर के केस में विभाग वैसे ही पैसे कम लेता है। उनका किराया और कम करना पड़ा तो समस्या होगी। तीसरी समस्या टोल को लेकर है। टोल पर टैक्स भरने के बाद बहादुरगढ़ का किराया राउंड फिगर में करने पर एक से दो रुपये बढ़ता है। रोडवेज कर्मचारियों को इस वजह से भी तनाव है कि कहीं कोई कोर्ट केस या शिकायत न कर दे। इस बारे में मुख्यालय में पत्र लिखकर जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
पहले होते थे विवाद
पहले रोडवेज कर्मचारी 12 या 13 रुपये किराया लगने की सूरत में 15 रुपये वसूलते थे। 18 रुपये किराया है तो 20 रुपये वसूलते थे। इससे पहले टॉफी देनी शुरू की थी। इस पर यात्रियों ने आपत्ति जतानी शुरू कर दी थी। यात्रियों और कर्मचारियों की कहासुनी के भी अनेक मामले सामने आए थे। आखिरकार इस समस्या के समाधान के लिए ही पांच, 10, 15 राउंड फिगर में किराया वसूलना तय किया गया है।
अब ये होगा किराया
भिवान से इन रूटों पर जाने के लिए यह होगा किराया
इनका बढ़ा किराया
स्थान पहले अब
जींद 65रुपये 65 रुपये
बहादुरगढ़ 84 रुपये 85 रुपये
हांसी 38 रुपये 40 रुपये
दादरी 28 रुपये 30 रुपये
बहल 53 रुपये 55 रुपये
यहां घटे दाम
चंडीगढ़ 272 रुपये 270 रुपये
हिसार 56 रुपये 55 रुपये
लोहारू 56 रुपये 55 रुपये
बवानीखेड़ा 21रुपये 20 रुपये
तोशाम 26 रुपये 25 रुपये
चिल्लर की समस्या को खत्म करने के लिए अब राउंड फिगर में किराया लिया जा रहा है। इस कारण कहीं किराया एक-दो रुपये कम हुआ है तो कहीं बढ़ा है।
बलवंत सिंह गोदारा, रोडवेज महाप्रबंधक