फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   1402 migrant laborers returned home from 36 roadways buses, medical checkup of laborers done till late night

36 रोडवेज बसों से हुई 1402 प्रवासी मजदूरों की घर वापसी, देर रात तक हुआ मजदूरों का मेडिकल चेकअप

Sun, 10 May 2020 09:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
1402 migrant laborers returned home from 36 roadways buses, medical checkup of laborers done till late night
1402 migrant laborers returned home from 36 roadways buses, medical checkup of laborers done till late night - फोटो : Bhiwani
प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए रविवार को 36 रोडवेज बसें भिवानी से यूपी के लिए रवाना हुई। जिसमें 1402 प्रवासी मजदूर व उनके परिवारों को घर भेजा गया। भिवानी से 1130 व तोशाम से 272 प्रवासी मजदूरों को यूपी के विभिन्न शहरों के लिए रवाना किया गया। मजदूरों की रवानगी से पहले दूर रात तक मेडिकल चेकअप का काम चला। भिवानी से बसों में सफर करने वाले प्रवासी मजदूरों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह 36 बसों में 1402 प्रवासी मजदूरों को मथूरा, सहारनपुर, बागपत, श्यामली के लिए रवाना किया गया। महम रोड गुजरानी मोड़ स्थित आश्रम से 29 रोडवेज बसों में 1130 प्रवासी मजदूर व तोशाम से सात रोडवेज बसों में 272 प्रवासी मजदूरों भेजे गए। शनिवार को स्पेशल ट्रेन के माध्यम से 1198 प्रवासी मजदूरों को बिहार के पूर्णिया भेजा गया था। जबकि रविवार को भी स्पेशल ट्रेन से प्रवासी मजदूर भेजे गए। मजदूरों का आश्रम में ही देर रात तक चेकअप का काम चला। रोडवेज बसों को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद प्रत्येक प्रवासी मजदूर को बस में सवार होने से पहले एक पानी की बोतल और भोजन दिया गया। उन्हें मास्क भी उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को रोडवेज बसों में उनके गृहजिलों में भेजा गया है। सभी प्रवासी मजदूरों का चेकअप किए जाने के साथ ही उन्हें सफर के दौरान खाने पीने की चीजें भी उपलब्ध कराई गई हैं। मजदूरों को सफर के दौरान एक दूसरे से सामुदायिक दूरी बनाए रखने व नहीं थूकने और धूम्रपान नहीं किए जाने की सख्त हिदायतें दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ मनोज कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed