फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   14 new dengue patients found for the first time in the district, 130 figures

जिले में पहली बार मिले डेंगू के 14 नए मरीज, 130 हुआ आंकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
14 new dengue patients found for the first time in the district, 130 figures
पानी की टंकी में डेंगू मच्छर के लारवा की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में डेंगू मच्छर के डंक का कहर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को जिले में डेंगू के 14 नए मरीज सामने आए हैं। 14 मरीज जिले में पहली बार मिले हैं। इससे पहले 27 अक्तूबर को 13 मरीज मिले थे। वहीं शनिवार को डेंगू का कोई भी मरीज स्वस्थ नहीं हुआ। जिले में डेंगू के अबतक 130 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से 20 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन

एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे के दौरान मलेरिया की जांच के लिए 177 ब्लड स्लाइड बनाई, जिनमें शहरी क्षेत्र में 33 और ग्रामीण क्षेत्र में 144 ब्लड स्लाइड बनाई हैं। हालांकि सभी ब्लड स्लाइड की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों ने डेंगू आशंकित 80 मरीजों के सैंपल लैब में भेजे हैं। जिले में डेंगू की जांच के लिए अब तक 1347 सैंपल लिए हैं, जिनमें 130 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। वहीं इनमें से 96 मरीज रिकवर हो गए हैं और 20 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। बाकी के मरीज घर पर ही उपचार ले रहे हैं। मलेरिया की जांच के लिए अब तक 10887 मरीजों की ब्लड स्लाइड बनाई है। गनीमत रही की जिले में अब तक मलेरिया का कोई केस नहीं मिला। डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर विभाग की टीम ने 3932 को चेतावनी नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत : लैब में पहुंचीं 30 एसडीपी किट
भिवानी। डेंगू के मरीजों के लिए शनिवार का दिन सकारात्मक संकेत लेकर आया है। पिछले दो दिनों से सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की कमी से जूझ रहे मरीजों को राहत मिली। शनिवार दोपहर बाद शहर की फ्रीडम ब्लड लैब के प्रबंधन निदेशक डॉ. नवीन पंघाल ने बताया कि एसडीपी की 30 किट पहुंच गई हैं। किट पहुंचने की सूचना मिलते ही रक्तदानाओं और मरीजों ने राहत की सांस ली।

लैब के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को 30 किट आई हैं। सामान्य औसत माने तो अब 12 से 15 दिन तक इन किट से काम चल जाएगा, अगर कोई गंभीर मरीज आ जाते है तो अलग बात है। अगर मरीज की हालत गंभीर है और उसकी प्लेटलेट्स लगातार कम हो रही हैं तो उसे एसडीपी दी जाती है, क्योंकि यह एक बार में ही 35 से 40 हजार प्लेटलेट्स बना देती है। वहीं मरीज की हालत खतरे से बाहर है तो उसे आरडीपी लगाई जाती है, जोकि एक बार में पांच से छह हजार प्लेटलेट्स बनाती है। वहीं एसडीपी की कीमत 11 हजार रुपये और आरडीपी की कीमत महज 400 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed