फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   138 seats remained vacant in the first session of the new women's college of Kharak Kalan

Bhiwani News: खरक कलां के नए महिला कॉलेज के पहले सत्र में 138 सीटें रह गईं खाली

Wed, 27 Sep 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 27 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
138 seats remained vacant in the first session of the new women's college of Kharak Kalan
भिवानी।
विज्ञापन

गांव खरक कलां में बने नए राजकीय महिला महाविद्यालय के पहले सत्र में स्नातक की छात्राओं के दाखिले न के बराबर हुए हैं। हालांकि इसी साल से खरक कलां के महिला कॉलेज के शिक्षा सत्र की शुरुआत हुई है। इसके बावजूद गांव के कॉलेज में ही पर्याप्त दाखिले नहीं हुए हैं।
खरक कलां के महिला काॅलेज में कुल सीट 160 हैं। इनमें से 138 सीटें खाली रह गईं। छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए ग्रामीणों की गांव में महिला कॉलेज खोले जाने की मांग लंबे समय से थी। कॉलेज मांग पूरी किए जाने के बाद भी इस साल के पहले सत्र में कॉलेज की लगभग सीटें खाली पड़ी हैं। महिला कॉलेज की 160 सीटों में से बीए के कॉर्स की लगभग 60 सीट खाली पड़ी है तो वहीं बीकॉम के कॉर्स की 80 सीट में से अभी तक मात्र दो दाखिले ही हुए हैं। इस कॉलेज से आसपास के करीब दस गांवों की करीब 25 हजार छात्राएं जुड़ी हैं।
विज्ञापन



एमएनएस कॉलेज में बीकॉम की सुबह और सांयकालीन सत्र में सीटें पड़ीं खाली

महाराजा नीमपाल सिंह कॉलेज में हर साल के सत्र के शुरुआती समय से ही दाखिले के लिए मारामारी रहती है। हर बार अधिकतर विद्यार्थी कॉलेज में दाखिला लेने से वंचित रह जाते हैं। इस साल के 2023 के सत्र में स्नातक कोर्स के दाखिले महाराजा नीमपाल सिंह कॉलेज में भी न के बराबर हुए हैं। कॉलेज में स्नातक विज्ञान और स्नातक नॉन मेडिकल की सीटें खाली हैं तो वहीं बीकॉम कॉर्स के प्रात: और सांय कालीन दोनों शिफ्टों की लगभग 100 सीटें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा खोला पोर्टल, फिर भी नहीं दिखा कोई रुझान

25 से 30 सितंबर तक स्नातक में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों के लिए पोर्टल फिर से खोला गया है। इसके बावजूद दाखिले को लेकर विद्यार्थी रुझान नहीं दिखा रहे हैं। इस कारण इस सत्र की लगभग सीटें कॉलेजों में खाली पड़ी हैं। हालांकि इस पोर्टल को विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों के मद्देनजर दोबारा चालू किया गया है। क्योंकि ज्यादातर बच्चों को समय से सूचना न मिलने के अभाव में बच्चे दाखिले से वंचित रह जाते हैं। फिलहाल सीबीएलयू के रिजल्ट के देरी के जारी किए जाने पर भी बहुत से विद्यार्थी इस बात का भी हवाला देते हैं। हर साल दाखिले से वंचित रह जाने पर कॉलेज विद्यार्थी छात्र संगठनों के साथ मिलकर सीटें बढ़ाने की मांग करते हैं। वहीं इस बार सीटें खाली होने के बावजूद भी विद्यार्थी अपना रुझान नही दिखा रहे।

स्नातक में दाखिले के लिए पोर्टल को फिर से शुरू किया गया। ताकि दाखिले से वंचित विद्यार्थी अपना दाखिला करा सके। गांव खरक कलां के महिला काॅलेज में स्नातक के दाखिले न के बराबर हुए हैं। वहीं महाराजा नीमपाल सिंह कॉलेज की स्नातक की बीए और बीकॉम के कोर्सों की कुछ सीटें खाली हैं।
- महेंद्र कुमार, प्राचार्य, महाराजा नीमपाल राजकीय कॉलेज, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article