{"_id":"682a3dff76ae4b6043005dda","slug":"136-students-appeared-for-jee-advanced-amid-tight-security-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134280-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कड़ी सुरक्षा के बीच 136 विद्यार्थियों ने दी जेईई एडवांस्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कड़ी सुरक्षा के बीच 136 विद्यार्थियों ने दी जेईई एडवांस्ड
Mon, 19 May 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 19 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के टीआईटी कॉलेज में परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर आते परीक्षार्थी।
भिवानी। टीआईटी कॉलेज में रविवार को जेईई एडवांस्ड का आयोजन सुबह नौ बजे से शाम 5:30 तक शांतिपूर्वक कराया गया। इस परीक्षा में पंजीकृत 140 विद्यार्थियों में से 136 शामिल हुए जबकि चार विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
पूरी जांच-परख के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई। इसके लिए परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती रही। इस दौरान परीक्षा केंद्र के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहीं।
आईआईटी रुड़की के चेयरमैन अनुज शर्मा के अनुरोध पर जिलाधीश ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। उन्हें परीक्षा के दौरान बाह्य हस्तक्षेप पर पूर्ण अंकुश लगाने, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
केशव शिक्षा निकेतन विद्यालय का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम
भिवानी। केशव शिक्षा निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंढाणा के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 100% रहा। कक्षा 10वीं के विद्यार्थी शुभम ने 97.6% अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। डूंगर कौशिक ने 97% अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। पूनम ने 93.4% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीन विद्यार्थियों ने कई विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को नीट, जेईई, एनडीए के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।