फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   134 A, school, admission, 3867 aplication, beo, office

स्कूल बदलने की शर्त से कम हुई एडमिशन की चाहत

Tue, 11 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
134 A, school, admission, 3867 aplication, beo, office
बीईओ कार्यालय में आवेदन करते अभिभावक।
नियम 134-ए के तहत एडमिशन के लिए आवेदन के अंतिम दिन अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए 1530 लोगों ने आवेदन किया। भिवानी खंड में करीब साढ़े 26 सौ सीटों के लिए कुल 3876 ने आवेदन किया गया। पिछले साल की तुलना में इस बार आवेदन करने वालों की तादाद काफी कम रही। स्कूल बदले जाने की शर्त की वजह से इस बार अभिभावकों की चाहत कम हुई है।
विज्ञापन

सुबह बीटीएम चौक स्थित बीईओ दफ्तर खुलने से पहले ही अभिभावकों का जमावड़ा दिखा। दूसरी से लेकर 12 वीं कक्षा के आवेदन के लिए अलग-अलग डेस्क बनाए गए लेकिन भीड़ बढ़ने के बाद शिक्षा विभाग के इंतजाम नाकाफी साबित हुए। दिनभर लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। शाम पांच बजे के बाद तक कार्यालय में अभिभावकों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

नियम 134-ए एडमिशन के नोडल ऑफिसर अशोक गाबा ने बताया कि आवेदन के अंतिम दिन शाम तक दूसरी से लेकर 12 वीं कक्षा के लिए 3876 लोगों ने आवेदन किया। अंतिम दिन करीब 1530 ने आवेदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
30 से 40 प्रतिशत कम आवेदन
पिछले साल की तुलना में इस बार 30 से 40 प्रतिशत कम आवेदन आए। नियम 134-ए के तहत एडमिशन की चाहत घटने के पीछे इस बार लगाई गई नई शर्त माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि विभाग ने इस बार शर्त रखी है कि जिस स्कूल में बच्चा पढ़ रहा है, उसी स्कूल में उसे एडमिशन नहीं मिलेगा।

शहर में मारामारी, गांवों में सीट ही सीट
भिवानी खंड के ग्रामीण अंचल के स्कूलों में 12 सौ से ज्यादा सीट हैं। लेकिन ज्यादातर अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन शहर के स्कूलों में कराना चाहते हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी शहर के स्कूलों के लिए ज्यादा और गांवों के लिए आवेदन कम रहने के आसार हैं।

--
16 अप्रैल को होगी परीक्षा
नियम 134-ए के तहत एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले बच्चों की परीक्षा 16 अप्रैल को होगी। परीक्षा का समय सुबह नौ से लेकर 12 बजे तक होगा।
--
15 स्कूलों ने नहीं दी सीट की सूचना
सरकार की सख्त हिदायतों के बावजूद लगभग 15 स्कूलों ने नियम 134-ए के तहत अपनी सीटों की संख्या नहीं बताई है। नोडल ऑफिसर अशोक गाबा ने बताया कि इन स्कूलों को नोटिस भेज कर 14 तारीख तक अपने-अपने स्कूलों की सीट दर्शाने को कहा है। उन्होंने बताया कि 14 तक सूचना न देने के वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
--
आवेदन करने वालों की संख्या
कक्षा        आवेदन
दूसरी        561
तीसरी        451
चौथी        452
पांचवीं        450
छठी        437
सातवीं        398
आठवीं        366
नौंवी        320
दसवीं        169
11 वीं        202
12 वीं         70
--
सीटों की संख्या (अनुमानित)
कक्षा        सीट
दूसरी        440
तीसरी        240
चौथी        236
पांचवीं        247
छठीं        252
सातवीं        244
आठवीं        235
नौंवी        249
दसवीं        258
11 वीं        115
12 वीं        126
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed