फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   टावर के लिए जेनरेटर चढ़ाते समय 11केवी लाइन पर गिरकर सात मिनट तक तड़पता रहा युवक

टावर के लिए जेनरेटर चढ़ाते समय 11केवी लाइन पर गिरकर सात मिनट तक तड़पता रहा युवक

Thu, 11 Apr 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
टावर के लिए जेनरेटर चढ़ाते समय 11केवी लाइन पर गिरकर सात मिनट तक तड़पता रहा युवक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। दोपहर में हांसी गेट से नया बाजार की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक बहुमंजिला इमारत पर टावर के लिए जेनरेटर चढ़ाते समय एक युवक 11 केवी लाइन पर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। करीब सात मिनट तक युवक पोल पर ही 11केवी लाइन पर झूलता रहा। लोगों लाठी-डंडों की सहायता से उतारने का प्रयास किया। बाद में कुछ दूरी पर ही काम कर रहे बिजली कर्मी पहुंचे और लाइन बंद कर युवक को उतारा गया। तुरंत उसे उपचार के लिए इमरजेंसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया या।
हादसा दोपहर करीब पौने तीन बजे का है।
हादसा दोपहर करीब पौने तीन बजे हुआ। हांसी गेट से नया बाजार मार्ग पर बनी एक इमारत पर टावर के लिए जेनरेटर चढ़ाया जा रहा था। इसके लिए क्रेन भी बुलाई गई। जेनरेटर चढ़ाने के लिए जब युवक भवन के प्रथम तल से बिजली के पोल के पास पहुंचा तो अचानक वह 11वीं के लाइन के पाइप पर गिर गया। जिसके बाद वह करंट लगने से वहीं पाइप पर झूल गया। तारों से धुआं निकलने लगा। अचानक हुए हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। साथ कार्य करने वाले अन्य लोगों ने डंडो आदि की सहायता से उतारने का प्रयास किया मगर नहीं उतार पाए। हांसी गेट चौक पर ही एक अन्य ट्रांसफार्मर की रिपेयरिंग का कार्य बिजली कर्मचारी कर रहे थी। सूचना पर वे कर्मचारी यहां पहुंचे और मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा गया। बिजली लाइन से झुलसे युवक की पहचान गांव रानीला निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है। उसे तुरंत इमरजेंसी और फिर हिसार ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही निगम के कार्यकारी अभियंता व एसडीओ भी मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया।
विज्ञापन

डेढ़ घंटा गुल रही क्षेत्र की बिजली
ट्रांसफार्मर को ठीक करने और अचानक यह हादसा होने के चलते हांसी गेट और आसपास के क्षेत्र में डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही। हांसी चौक पर बुधवार दोपहर को 11 केवी लाइन के चालू होने के बावजूद एच पोल पर लगे हैंडल को गिराकर निगम कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को नीचे उतारा और फिर उसकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। निगम कर्मचारी अपने कार्य में जुटे थे कि इसी दौरान यह हादसा हो गया। इस हादसे के बाद चार बजे ही बिजली व्यवस्था बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हांसी गेट से नया बाजार मार्ग पर एक निजी कंपनी के टॉवर पर जेनरेटर लगाने के लिए क्रेन बुलाई गई थी और एक युवक काम करते समय बिजली लाइन की चपेट में आ गया। जेनरेटर छत पर चढ़ाने के लिए निगम से कोई भी अनुमति नहीं ली गई थी। अगर जेनरेटर क्रेन के जरिए छत पर चढ़ाने का प्रयास किया जाता तो भी बड़ा नुकसान हो सकता था, क्योंकि बिजली की लाइनें बहुत ही नजदीक थी और बड़ा हादसा व नुकसान भी हो सकता था। किसी भी तरह का बिजली लाइनों के नजदीक कार्य करने से पहले इसकी अनुमति संबंधित जेई से अवश्यक लें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।
-रवींद्र घणघस, कार्यकारी अभियंता सिटी डिवीजन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed