{"_id":"5c758ceabdec22281747093e","slug":"131551207658-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा एडमिट कार्ड के जरिए युवाओं को बोर्ड करेगा मतदान के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा एडमिट कार्ड के जरिए युवाओं को बोर्ड करेगा मतदान के प्रति जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार परीक्षा के साथ-साथ युवाओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए भी प्रेरित करेगा। इसके लिए दसवीं, बारहवीं और ओपन की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड पर ही बोर्ड द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश अंकित किया गया है।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह व सचिव कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि इस बार दसवीं, बारहवीं और ओपन बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में 1700 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 7 लाख 65 हजार 549 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे। बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड 26 फरवरी की दोपहर बाद से बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। सभी परीक्षार्थियों के रंगीन प्रिंट आउट ही मान्य होंगे, जिस पर रंगीन फोटो अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षार्थी अपनी एक आईडी भी एडमिट कार्ड के साथ अनिवार्य रूप से लाएं। एडमिट कार्ड की गलती परीक्षा आरंभ होने से पहले संशोधन कराएं। बताया कि दसवीं की परीक्षा में इस बार तीन लाख 74 हजार 03 नियमित विद्यार्थी होंगे, जब तक 11 हजार 224 प्राइवेट विद्यार्थी परीक्षा देंगे। कुल 3 लाख 85 हजार 387 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं बारहवीं की परीक्षा में एक लाख 95 हजार 857 परीक्षार्थी नियमित रूप से शामिल होंगे, जबकि 19 हजार 627 परीक्षार्थी प्राइवेट होंगे। बारहवीं में कुल दो लाख 15 हजार 484 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। ओपन स्कूल की दसवीं की परीक्षा में एक लाख 145 विद्यार्थी शामिल होंगे। बारहवीं ओपन परीक्षा में 64 हजार 693 विद्यर्थी शामिल होंगे। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि इन सभी परीक्षाओं में इस बार 4 लाख 42 हजार 672 छात्र व 3 लाख 29 हजार 876 छात्राएं परीक्षा देंगी। बोर्ड चेयरमैन डॉ जगबीर व सचिव कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के मकसद से इस बार एडमिट कार्ड पर मतदान के लिए प्रेरणादायी संदेश भी छपवाया गया है। जिसका युवाओं पर सकारात्मक असर होगा।
सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा
पिछली वर्ष 33 सेंटर अव्यवस्थाओं के कारण हटाए गए थे। जिनमें से ग्राम पंचायतों ने लिखित में शपथ पत्र बोर्ड को देने व सीसीटीवी कैमरे लगवाने के बाद 16 परीक्षा केन्द्रों को बहाल कर दिया गया है। जबकि 40 से 45 परीक्षा केन्द्र इस बार नए बनाए गए हैं। प्रदेशभर में करीब 900 सरकारी स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। सभी परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य हैं।