फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   हरियाणा ओपन स्कूल परीक्षा की तैयारी पूरी

हरियाणा ओपन स्कूल परीक्षा की तैयारी पूरी

Tue, 26 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा ओपन स्कूल परीक्षा की तैयारी पूरी
हरियाणा ओपन स्कूल परीक्षा की तैयारी पूर्ण
विज्ञापन

भिवानी। प्रदेश भर में 27 सितंबर से आरंभ होने वाली हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी (सीटीपी/ एसटीसी/ आंशिक अंक सुधार/ पूर्ण विषय अंक सुधार/ अतिरिक्त विषय) परीक्षाएं 131 परीक्षा केंद्रों पर 87 प्रभावी उड़नदस्तों की कड़ी निगरानी में संचालित की जाएगी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि इन परीक्षाओं में कुल एक लाख एक हजार 612 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सेकेंडरी की परीक्षाएं 28 सितंबर से 16 अक्तूबर एवं सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं 27 सितंबर से 16 अक्तूबर तक होंगी। ये परीक्षाएं दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि सेकेंडरी के 59,088 परीक्षार्थी प्रविष्ट हो रहे हैं, जिनमें 40500 लड़के एवं 18588 लड़कियां हैं। सीनियर सेकेंडरी के 42,524 परीक्षार्थी में से 31548 लड़के एवं 10976 लड़कियां हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाओं के सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए 131 केंद्र अधीक्षक व 1700 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि सेकेंडरी (सीटीपी) के 36,359 एवं सेकेंडरी (एसटीसी) के 22,729 परीक्षार्थी प्रविष्ट हो रहे हैं। सीनियर सेकेंडरी (सीटीपी) के 18,710 एवं सीनियर सेकेंडरी (एसटीसी) के 23,814 परीक्षार्थी रहे हैं। डॉ. जगबीर सिंह ने आगे बताया कि इन परीक्षाओं में नकल व अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए 87 फ्लाइंग स्कवायड परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण करेंगे। इन परीक्षाओं के दौरान केंद्रों की मॉनिटरिंग करने के लिए बोर्ड मुख्यालय भिवानी में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम पर बोर्ड के अधीक्षक व अन्य स्टॉफ की नियुक्ति की गई हैं, जो प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाओं के संचालन पर पूरी नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed