{"_id":"596672544f1c1bf9188b4925","slug":"131499886164-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकीराम सभागार में होगा भिवानी नाट्योत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकीराम सभागार में होगा भिवानी नाट्योत्सव
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
तीन दिन तक कलाकार भिवानी नाट्योत्सव में अपने नाटकों की प्रस्तुति देंगे। यह संभव होगा हरियाणा कला परिषद् और गायत्री थियेटर ग्रुप के तीन दिवसीय नाट्योत्सव में। 14, 15 और 16 जुलाई को नेकीराम सभागार में शाम के समय नाट्योत्सव होगा। गायत्री थियेटर ग्रुप के डायरेक्टर रवि शर्मा ने बताया कि सरकार के प्रोत्साहन से ये कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 14 जुलाई को पहला नाटक होगा। इसका शीर्षक ‘हाय हैंडसम है’ दूसरा नाटक 15 को और तीसरा 16 जुलाई को होगा। रवि शर्मा ने कहा कि कला का जिन्हें मौका नहीं मिलता, उन कलाकारों के लिए यह एक अच्छा मंच है। भिवानी में थियेटर की कोई व्यवस्था नहीं है। सरकार को एक थियेटर की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे उभरते कलाकारों को कला प्रस्तुत करने का मौका मिल सकेगा। उन्होंने ने बताया कि यह मंच का प्रोग्राम है, जो लाइव चलेगा। इसमें बॉलीवुड से भी कई कलाकार आने की उम्मीद है। डॉ. एलबी गुप्ता और डॉ. एवी शर्मा का इसमें विशेष सहयोग रहेगा।