{"_id":"5963d6a84f1c1bed1c8b4602","slug":"131499715240-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी विविध समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी विविध समाचार
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंदों को मकान मुहैया करवाने को लेकर किए जा रहे सर्वे के दौरान अब नौ हजार आवेदन आ चुके हैं। सर्वे के दौरान किसी कारण से आवेदन से नहीं दे पाए नागरिक अपना आवेदन संबंधित नगर पालिका या नगर परिषद कार्यालय में दे कर सकते हैं। अतिरिक्त उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंदों को मकान मुहैया करवाने के लिए एक जून से सर्वे अभियान चल रहा है। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान के दौरान वार्ड के हिसाब से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये जरूरतमंदों से आवेदन ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक नौ हजार आवेदन मिल चुके हैं। यदि कोई भी व्यक्ति उनके वार्ड की निर्धारित तारीख तक आवेदन नहीं कर पाया है तो वह अपना आवेदन नगर परिषद या नगर पालिका में जमा करवा सकते हैं। कहा कि आवेदन फार्म के बदले यदि कोई कर्मचारी पैसे मांगे तो इसकी सूचना तुरंत अतिरिक्त कार्यालय या नगर परिषद सचिव को दें। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
सूर्य कवि बाजे भगत के जन्म दिवस पर कार्यक्रम 16 को
भिवानी। प्रदेश की प्राचीन कला एवं संस्कृति को जीवित रखने और उसका प्रसार करने के उद्देश्य से हरियाणा कला परिषद सूर्य कवि बाजे भगत के जन्मदिवस पर 16 जुलाई को उनके पैतृक गांव सिसाना में कार्यक्रम आयोजित करेगी। कार्यक्रम में प्रदेशभर के कलाकार बाजे भगत की कविताओं की प्रस्तुती देंगे। कार्यक्रम में सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक भाषा विभाग की मंत्री कविता जैन मुख्य अतिथि होंगी। सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। बाजे भगत के भतीजे एवं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से सेवानिवृत्त उप सचिव समे सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद के निदेशक अजय सिंहल और रोहतक से डॉ. रामफल चहल विशिष्ट अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध सांगी गांव अजायब निवासी सूरजभान, महावीर सांगी, तकदीर सांगी, कर्मबीर सांगी, राकेश सांगी, बलबीर सांगी, सत्ते फरमाणिया, गुलाब सिंह, पालेराम दहिया आदि कलाकार इसमें अपनी प्रस्तुती देंगे।
रोजगार मेला 14 जुलाई को हिसार में
भिवानी। हिसार संसदीय क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए हिसार लोकसभा क्षेत्र से सांसद दुष्यंत चौटाला 14 जुलाई को हिसार के महावीर स्टेडियम के नजदीक पंचायत भवन में रोजगार मेले का आयोजन करेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि रोजगार मेले में सांसद ने 10 से अधिक कंपनियों को आमंत्रित किया है। बताया कि मेले में आवेदन की अंतिम तारीख 11 जुलाई है। रोजगार मेले में सरकारी प्रशिक्षण संस्थान, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, तकनीकि शिक्षण संस्थान, सभी निजी प्रशिक्षण संस्थान और विश्वविद्यालय के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। मेले में जिला रेडक्रॉस से प्रशिक्षण प्राप्त युवा भी शामिल हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा अपना आवेदन ऑनलाइन डबल्यूडबल्यूडबल्यू.दुष्यंत चौटाला.कॉम/रोजगारमेला पर कर सकते हैं। रोजगार मेला सुबह नौ बजे शुरू होगा। बताया कि सांसद की मेले के माध्यम से करीब चार हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की योजना है।