फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   130 goats and 15 sheep were stuffed inside the pickup truck

Bhiwani News: पिकअप डाला के अंदर 130 बकरी व 15 भेड़ ठूंस-ठूंसकर भरे

Wed, 30 Apr 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 30 Apr 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
130 goats and 15 sheep were stuffed inside the pickup truck
भिवानी। खरक कलां पुलिस चौकी की टीम ने एक पिकअप डाला गाड़ी के अंदर ठूंस-ठूंसकर भेड़-बकरी ले जाते हुए चालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिकअप डाला गाड़ी से 130 बकरी और 15 भेड़ बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ सदर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना के अंतर्गत आनपे वाली खरक कलां पुलिस चौकी की टीम ने भिवानी के रास्ते राजस्थान के चूरू जा रहे एक पिकअप डाला गाड़ी को जांच के लिए रोका। पिकअप डाला के अंदर पीछे 130 बकरी और 15 भेड़ ठूंस-ठूंसकर भरी हुई थी। इसके संबंध में चालक के पास कोई दस्तावेज भी नहीं मिले।
विज्ञापन

पुलिस ने चालक की पूछताछ की तो उसने अपना नाम इकबाल निवासी भालेरी थाना तारानगर जिला चूरू राजस्थान बताया। जबकि पिकअप गाड़ी में दूसरे व्यक्ति ने अपनी पहचान शाहरुख खान निवासी लखनवास थाना तारानगर जिला चूरू राजस्थान बताई। पुलिस ने 130 बकरी व 15 भेड़ को मुक्त कराया। वहीं दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed