फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   13-year-old girl on scooter killed after being hit by a Fortuner in Bhiwani

भिवानी: फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार 13 वर्षीय किशोरी की मौत, भाई-बहन गंभीर घायल; चालक फरार

Tue, 15 Sep 2026 10:46 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: मयूर शर्मा Updated Tue, 15 Sep 2026 10:46 PM IST
सार

भिवानी-हांसी मार्ग पर सेक्टर-13 मोड के पास पीछे से तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिसमें स्कूटी सवार तीन भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
13-year-old girl on scooter killed after being hit by a Fortuner in Bhiwani
फॉर्च्यूनर की टक्कर से एक की हुई मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर सेक्टर-13 मोड के पास सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार तीन भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान 13 वर्षीय वानिका की मौत हो गई।

विज्ञापन


फॉर्च्यूनर ने पीछे से मारी टक्कर

जगत कॉलोनी निवासी वानिका अपनी बहन जैस्मिन और भाई के साथ सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे स्कूटी पर किसी काम से जा रही थी। जब वे भिवानी-हांसी मार्ग पर सेक्टर-13 मोड के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर दूर जा गिरे।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान वानिका ने दम तोड़ दिया। वहीं उसकी बहन जैस्मिन और भाई को उपचार दिया गया तथा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की बहन की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शहर थाना पुलिस के जांच अधिकारी आजाद ने बताया कि मृतका की बहन जैस्मिन की शिकायत पर फॉर्च्यूनर गाड़ी के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हादसे के बाद चालक फॉर्च्यूनर समेत मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed