फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   13 people die in corona, 530 new positive found, doctors sampling

कोरोना से 13 ने तोड़ा दम

Tue, 18 May 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
13 people die in corona, 530 new positive found, doctors sampling
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। मंगलवार को 13 और संक्रमितों की मौत की सूचना आई। मगर चिंता का विषय है कि मृत्यु दर 2.3 प्रतिशत तक पहुंच गई है। पिछले 18 दिनों में 227 कोरोना संक्रमित दम तोड़ा चुके हैं यानी औसतन हर रोज 13 संक्रमितों की मौत। मौत का ही नहीं संक्रमितों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को 530 नए संक्रमित सामने आए। अब तक 19104 संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 15998 ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को भी 757 ठीक हुए। अब जिले में 2666 एक्टिव केस हैं। 1500 नए सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए वहीं 2396 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण अप्रैल माह से ही घातक हो रहा है। पिछले 48 दिनों की बात की जाए तो 301 संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं और 12672 संक्रमित सामने आए हैं। मई माह में यह आंकड़ा ज्यादा घातक रहा और पिछले 18 दिन में औसतन 479 संक्रमित हर रोज सामने आ रहे हैं। पिछले 18 दिन में 9089 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

इन्होंने तोड़ा दम
- मिठी के बुजुर्ग, तोशाम व्यक्ति ने तोड़ा दम : कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मिठी वासी 74 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। बुजुर्ग की 17 की रात को मृत्यु हुई और 18 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तोशाम क्षेत्र वासी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का कर्मचारी भी कोरोना से जिंदगी की जंग हार गया। कर्मचारी की 17 मई को मौत हुई। वह निजी अस्पताल में उपचाराधीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बालाजी कॉलोनी की महिला, बामला के व्यक्ति ने तोड़ा दम : कोरोना वायरस के संक्रमण से बालाजी कॉलोनी वासी 85 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह निजी अस्पताल में उपचाराधीन थी, जहां 17 को मौत हुई। बामला वासी 83 वर्षीय बुजुर्ग भी हिसार के एक निजी अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गया। 18 मई को निधन हुआ।
- 32 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम : फ्रेंड कॉलोनी वासी 32 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक ने सामान्य अस्पताल में उपचार के दौरान 17 मई को दम तोड़ा। वहीं उड़ीसा के गंजम जिला के गांव पुरसरा वासी हाल सेक्टर 13 वासी एक व्यक्ति की वेंटिलेटर न मिलने से मौत हो गई। नौ मई को व्यक्ति का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया। यहां वेंटिलेटर न मिलने पर पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, जहां पहुंचते ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
- पूर्णपुरा, ईश्रवाल, मुंढाल के व्यक्ति ने तोड़ा दम : कोरोना संक्रमण के कारण पूर्णपुरा गांव वासी एक व्यक्ति की 16 मई को, ईश्रवाल वासी 74 वर्षीय एक व्यक्ति 17 मई को, मुंढाल खुर्द वासी 45 वर्षीय व्यक्ति की 18 मई को सामान्य अस्पताल, बामला वासी 46 वर्षीय व्यक्ति सामान्य अस्पताल में 18 मई को, अमर नगर वासी 63 वर्षीय व्यक्ति की 17 मई को, झुप्पा खुर्द वासी 72 वर्षीय व्यक्ति की सीएचसी लोहारू में 14 मई को, तोशाम के हसान वासी 87 वर्षीय व्यक्ति की सामान्य अस्पताल में 17 मई को मौत हुई।

वर्जन-
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का एकमात्र उपाय कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन, समय पर जांच और पॉजिटिव आने पर तुरंत इलाज शुरू करें। पॉजिटिव व्यक्ति अन्य के संपर्क में आने से बचे। सुरक्षा ही बचाव का मुख्य हथियार है। कोरोना संक्रमितों की मौत का बढ़ता आंकड़ा चिंता का विषय है, मगर समय पर जांच नहीं कराने के कारण यह समस्या बढ़ रही है।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed