फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   13 new dengue patients found for the first time in Bhiwani, figure reached 99

भिवानी में पहली बार मिले डेंगू के 13 नए मरीज मिले, आंकड़ा पहुंचा 99

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
13 new dengue patients found for the first time in Bhiwani, figure reached 99
खून की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में डेंगू का डंक लगातार गंभीर होता जा रहा है। आए दिन डेंगू के नए मरीज सामने आ रहे हैं, जिसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है। जिले में बुधवार को डेंगू के 13 नए मरीज सामने आए हैं, जो इस सीजन के एक दिन में मिलने वाले सर्वाधिक हैं। इससे पहले 18 अक्तूबर को छह मामले एक दिन में लगे थे। अब जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 99 को गई है। वहीं 13 मरीजों को अस्पताल में दाखिल करवाया है। बुधवार को पांच मरीज जिले के लिए गए सैंपल में से पॉजिटिव आई है। वहीं आठ मरीज की जिला स्वास्थ्य विभाग को पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली है, जिनके टेस्ट अन्य जिलों में किए गए हैं।
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे लगातार जारी है। विभाग ने इसके लिए 141 टीमें गठित की हैं, जो शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू से बचाव के लिए लगातार कार्य में जुटी हुई है। एंटी लारवा अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मी लोगों को डेंगू मच्छर से बचाव, सावधानियां और डेंगू के प्रभावों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। साथ ही पोस्टर वितरित कर डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, स्वाइन फ्लू के बारे में हर पहलू बता रहे हैं। अभियान के दौरान डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर लोगों को चेतावनी नोटिस भी जारी कर रहे हैं। साथ ही बुखार या फिर मलेरिया व डेंगू के आशंकित मरीजों की ब्लड स्लाइड और सैंपल ले रहे हैं, ताकि समय पर बीमारी की जांच कर उचित उपचार किया जा सके।
विज्ञापन

मलेरिया के लिए 236 ब्लड स्लाइड तो डेंगू की जांच के लिए 61 सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को मलेरिया की जांच के लिए जिलेभर में 236 ब्लड स्लाइड बनाई है, जिनमें से शहरी क्षेत्र में 30 और ग्रामीण क्षेत्र में 206 ब्लड स्लाइड बनाई है। गनीमत रही कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। वहीं डेंगू की जांच के लिए आशंकित 61 मरीजों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। जिले में डेंगू की जांच के लिए 1118 सैंपल और मलेरिया की जांच के लिए 10129 ब्लड स्लाइड बनाई हैं। वहीं घरों में डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर 3802 को चेतावनी नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास रखें सफाई
जागरूकता और सावधानी के माध्यम से डेंगू मच्छर से डंक से बचा जा सकता है। अपने घर व आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। घर आसपास के क्षेत्र में पानी जमा हो तो उस पर मिट्टी डाल दें। बुखार होने पर चिकित्सक से चेकअप जरूर करवाएं। साथ ही डेंगू व मलेरिया के लक्षण होने पर समय पर टेस्ट करवाएं।
- डॉ. संध्या गुप्ता, उप सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed