फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   12th English paper out from Nuh and Palwal on the very first day of board exams

Bhiwani News: बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन नूंह और पलवल से 12वीं अंग्रेजी का पेपर आउट

Thu, 27 Feb 2025 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Feb 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
12th English paper out from Nuh and Palwal on the very first day of board exams
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में पहले ही दिन दो परीक्षा केंद्रों पर पेपर आउट हो गया। नूंह के परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टपकान-01 और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल-33 से अंग्रेजी का पेपर आउट हो गया। बोर्ड ने इन दोनों ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा रद्द किए जाने की सिफारिश की है। ड्यूटी में कोताही बरतने पर दो पर्यवेक्षकों को कार्यभार मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

वीरवार को प्रदेशभर में 1054 परीक्षा केंद्रों पर अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 37 नकल के केस दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते द्वारा कैथल एवं बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने रोहतक व झज्जर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला नूंह के परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टपकान-01 से अंग्रेजी विषय की परीक्षा का पेपर आउट होने की सूचना बोर्ड कंट्रोल रूम में आई थी। बोर्ड के जिला प्रश्नपत्र उड़नदस्ता ने मौके पर पहुंचकर एल्फा न्यूमेरिक कोड, क्यूआर कोड व हिडन फीचर की सहायता से पेपर वायरल करने वालों को धरदबोचा। इसके अतिरिक्त बोर्ड ने पर्यवेक्षक शौकत अली, रकमूदीन जेबीटी अध्यापक राजकीय प्राथमिक पाठशाला रिठोरा (नूंह) और केंद्र अधीक्षक संजय कुमार पीजीटी हिंदी राकवमावि खोड बशई के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल-33 से भी अंग्रेजी विषय का पेपर आउट होने की सूचना बोर्ड कंट्रोल में मिली। इस पर संज्ञान लेते हुए बोर्ड की जिला प्रश्नपत्र उड़नदस्ता पलवल टीम ने मौके पर पहुंचकर पेपर वायरल करने वालों को पकड़ा। जांच उपरांत इन केंद्रों पर संचालित अंग्रेजी की परीक्षा को रद्द करने की सिफारिश की गई। संबंधित केंद्र अधीक्षक देवेन्द्र सिंह ने पर्यवेक्षक गोपाल दत्त शर्मा, गणित अध्यापक और रावमावि रसूलपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
उन्होंने बताया कि उप मंडल प्रश्नपत्र उडऩदस्ता पुन्हाना द्वारा परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमालगढ़ पर नियुक्त पर्यवेक्षक अरशद हुसैन टीजीटी अध्यापक एवं आरएएफ-12 द्वारा परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पनहेड़ा खुर्द पर तैनात पर्यवेक्षक प्रवीन साइंस अध्यापिका को ड्यूटी में कोताही बरतने पर कार्यभार मुक्त किया है। सभी संबंधित के खिलाफ शिक्षा निदेशालय को विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा है। प्रदेशभर में परीक्षाओं की मॉनिटरिंग के लिए अलग-अलग जिलों में दो कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं।


12वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 37 केस बने हैं। दो परीक्षा केंद्रों पर चार छात्र व एक टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पलवल परीक्षा केंद्र 33 में पेपर आउट की सूचना मिली थी। बोर्ड की टीम वहां पहुंची और परीक्षार्थी व टीचर सोमदत्त के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई की है। नूंह में भी तीन परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

-कुलदीप, सहायक सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed