फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   12th class examination of Haryana Board of School Education starts from today

HBSE: बारहवीं के ढाई लाख से अधिक परीक्षार्थी आज से देंगे परीक्षा, प्रदेशभर में बनाए 1453 परीक्षा केंद्र

Mon, 27 Feb 2023 07:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 27 Feb 2023 07:01 AM IST
सार

प्रदेशभर में बनाए 1453 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। सोमवार को बारहवीं का कंप्यूटर साइंस का पेपर होगा। 1038 सरकारी विद्यालयों और 415 निजी विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कराई जा चुकी है।

विज्ञापन
12th class examination of Haryana Board of School Education starts from today
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। बारहवीं का पहला पेपर कंप्यूटर साइंस का होगा। दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे तक एक ही सत्र में शुरू होने वाली परीक्षा में प्रदेशभर में करीब ढाई लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेशभर के 22 जिलों में 1453 परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया है।

विज्ञापन


इसमें 1038 सरकारी विद्यालयों और 415 निजी विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कराई जा चुकी है। वहीं, शिक्षा बोर्ड में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से परीक्षा केंद्रों पर लाइव निगरानी भी रखी जाएगी।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में नकल पर नकेल लगाने के लिए प्रश्नपत्र पर क्यूआर कोड का सिस्टम लागू किया है। क्यूआर कोड से प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र के बाहर पेपर लीक की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए किया गया है। इसी तरह पहली बार शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र में छह सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था अनिवार्य रूप से कराई गई है। सरकारी स्कूलों में ग्राम पंचायतों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में प्रदेशभर में छह लाख 35 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिसमें बारहवीं के दो लाख 57 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हैं।

सोमवार को प्रदेशभर के 22 जिलों के परीक्षा केंद्रों पर बारहवीं का पहला पेपर कंप्यूटर साइंस का होगा। 28 फरवरी को दसवीं की परीक्षाएं हिंदी के पहले पेपर से शुरू होंगी। परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों के पास धारा 144 लागू की गई है।

परीक्षा केंद्रों पर शिक्षा बोर्ड के स्पेशल उड़नदस्ते भी बनाए गए हैं। वहीं, स्थानीय प्रशासनिक उड़नदस्ते भी परीक्षा में शुचिता बनाए रखने के लिए निरीक्षण करेंगे। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल की तैनाती भी कराई गई हैं, जिससे बाहरी हस्तक्षेप को रोका जा सके।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार से बारहवीं की परीक्षाएं आरंभ होंगी, जबकि मंगलवार से दसवीं की परीक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। परीक्षाओं पर निगरानी के लिए शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसी के साथ परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की भी निगरानी रहेगी। किसी भी परीक्षा केंद्र में बाहरी हस्तक्षेप नहीं होने दिया जाएगा। -डॉ वी.पी. यादव, अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।


प्रदेश के 200 परीक्षा संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर मुख्यालय रखेगा निगरानी
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सोमवार से आरंभ होने वाली दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से ब्लॉक स्तर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। वहीं, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने भी प्रदेशभर में करीब 200 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और अति संवेदनशील घोषित किया है, जिन पर शिक्षा बोर्ड मुख्यालय से ही कंट्रोल रूम के जरिए सीसीटीवी सर्विलांस पर लेकर निगरानी रखी जाएगी। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि चंडीगढ़ में मुख्य सचिव हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की ऑनलाइन बैठक लेकर नकल रोकने के पुख्ता प्रबंधों को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed