फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   1224 quintals of government mustard worth Rs 75.95 lakh embezzled in Jui Mandi

Bhiwani News: जूई मंडी में 75.95 लाख कीमत की 1224 क्विंटल सरकारी सरसों का गबन

Thu, 17 Oct 2024 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 17 Oct 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
1224 quintals of government mustard worth Rs 75.95 lakh embezzled in Jui Mandi
अमर उजाला में प्रका​शित खबर।
भिवानी। जूई मंडी में किसानों से खरीद की गई 75.95 लाख रुपये कीमत की 1224 क्विंटल सरकारी सरसों के गबन का मामला सामने आया है। हैफेड के जिला प्रबंधक की शिकायत पर जूई मंडी के एक फर्म संचालक आढ़ती के खिलाफ सरकारी सरसों के गबन सहित धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, अमर उजाला ने 29 मई को सरसों की सरकारी खरीद के दौरान जिले की कई मंडियों में 55 हजार क्विंटल से अधिक सरसों गायब होने का मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया था। हालांकि कई मंडियोें में खरीद पूरी होने के बाद भी आढ़तियों ने जैसे-तैसे कर सरसों की घटती की पूर्ति करा अपना पीछा छुड़ा लिया था, लेकिन जूई मंडी में लाखों कीमत की सरसों किसानों से खरीदी तो गई लेकिन सरकारी गोदाम तक नहीं पहुंची। इसी मामले में अब एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

हैफेड के जिला प्रबंधक पुनीत पंघाल ने जूई कलां पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि हैफेड हरियाणा सरकार की खरीद एजेंसी है। सरकार की हिदायतों के अनुसार किसानों से एमएसपी पर आढ़तियों के माध्यम से सरसों की खरीद की गई थी। जूई मंडी में 30 मार्च से 18 मई तक सरकारी खरीद की गई। हैफेड की ओर से जूई मंडी में सोसाइटी के जरिये रामप्रताप संजय कुमार जूई आढ़ती के माध्यम से कुल 36214.20 क्विंटल सरसों न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपये पर खरीद की गई थी। किसानों से खरीदी गई सरसों को हैफेड के गोदामों में भंडारण के लिए भेजा जाना था। सरसों खरीद प्रक्रिया (उतरवाई, झराई, भराई, उठान और घटती) की सारी जिम्मेदारी आढ़ती की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैफेड की ओर से रामप्रताप संजय कुमार आढ़ती के माध्यम से खरीदी गई सरसों (36214.20 क्विंटल) की अदायगी किसानों के खातों में शुद्ध वजन (शुद्ध वजन 45 किलोग्राम प्रति बैग) के अनुसार ई-खरीद पोर्टल की ओर से कर दी गई। लेकिन आढ़ती ने जूई मंडी की 1224 क्विंटल सरसों हैफेड के भंडार गृह में नहीं पहुंचाया। इसकी कीमत 7595072 रुपये बनती है।
-----
खरीद के दौरान मंडी में सामने आई थी गड़बड़ी
जिले की मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद के दौरान गड़बड़ी उजागर हुई थी। अमर उजाला ने सरकार की खरीदी 55 हजार क्विंटल सरसों गायब शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था। इसमें यह बात सामने आई थी कि किसानों की सरसों बिक्री के गेट पास कटा दिए गए लेकिन ये सरसों मंडी तक आई ही नहीं, आई तो उसे सरकारी गोदाम तक नहीं पहुंचाया गया, जबकि सरकार की तरफ से संबंधित किसानों के खातों में ई खरीद पोर्टल के माध्यम से सरसों की राशि का सीधा भुगतान करा दिया। सरकारी सरसों के गबन से सरकार को मोटा चूना लगाया गया।

--------
जूई मंडी में रामप्रताप संजय कुमार आढ़ती की ओर से सरकारी खरीद की गई 1224 क्विंटल सरसों को गोदाम में जमा नहीं कराया गया है। जिसकी कीमत 7595072 रुपये बनती है। आढ़ती को काफी बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन किसी का भी संतोषजनक जवाब नहीं आया। इस मामले में संबंधित आढ़ती के खिलाफ सरकारी सरसों गबन मामले में जूई कलां पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। गबन की गई सरसों को भी सरकारी गोदाम में जमा कराया जाएगा।
-पुनीत पंघाल जिला प्रबंधक हैफेड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed