फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   दाखिले की टेंशन: न स्कूलों ने रिक्त सीटों की लिस्ट दी, न ही बच्चों को अलॉट हुए स्कूल

दाखिले की टेंशन: न स्कूलों ने रिक्त सीटों की लिस्ट दी, न ही बच्चों को अलॉट हुए स्कूल

Wed, 24 Apr 2019 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
दाखिले की टेंशन: न स्कूलों ने रिक्त सीटों की लिस्ट दी, न ही बच्चों को अलॉट हुए स्कूल
भिवानी। नियम 134ए के तहत मंगलवार को भी बच्चों को स्कूल अलॉट नहीं किए गए। अधिकतर स्कूलों ने रिक्त सीटों की सूचना दी जिससे बच्चों को स्कूल अलॉट हो सके। शिक्षा विभाग ने अब 27 अप्रैल की तिथि स्कूल अलॉटमेंट के लिए निर्धारित किया है। अभिभावकों की टेंशन बढ़ रही है। स्कूल संचालक बच्चों पर एडमिशन के लिए दबाव बना रहे हैं। वहीं सीटों के फेर में स्कूल अलॉट नहीं हो रहे है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय की ओर से दाखिले का पहला ड्रा 23 अप्रैल को आना था, लेकिन ऐन वक्त पर अब ये शेड्यूल भी शिक्षा निदेशालय ने 27 अप्रैल तक टाल दिया है। मंगलवार को खंड कार्यालय में अभिभावक दिनभर चिलचिलाती धूप में बच्चों के दाखिला को लेकर पूछताछ करने पहुंचे, मगर यहां पर भी उन्हें निराश होकर घर वापस लौटना पड़ा। शिक्षा निदेशालय द्वारा करीबन 20-25 दिन पहले नियम 134ए के तहत दाखिला को लेकर प्रकिया शुरू की गई थी, इस प्रक्रिया में पहले फार्म जमा कराने को लेकर अभिभावकों की खूब भाग दौड़ कराई, मगर अब स्कूल अलॉटमेंट को लेकर भी उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा है। अभिभावकों का कहना है कि जिन स्कूलों में फिलहाल उनके बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, वे भी दाखिला कराकर फीस जमा कराने का दबाव बना रहे हैं, या फिर बच्चों को स्कूल नहीं भेजने की चेतावनी दे रहे हैं, क्योकि 20-25 दिन तक पढ़ाने के बाद वे स्कूल भी अब बच्चों के अभिभावकों से फीस वसूली का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशायल के सख्त आदेशों के बावजूद अधिकांश निजी स्कूलों ने रिक्त सीटों की जानकारी नहीं दी। यही वजह है कि पंचकूला में निजी कंपनी द्वारा स्कूल अलॉटमेंट का मामला खटाई में पड़ा है। जब तक सभी निजी स्कूलों से रिक्त सीटों की सही स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाती, तब तक स्कूल अलाटमेंट की प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ सकती है। ऐसे में अधिकारियों पर भी बच्चों को स्कूल अलाट करने का दबाव बना है। शहर में करीब 35 स्कूलों और जिलेभर में 250 के करीब स्कूलों ने रिक्त सीटों की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम के अनुसार दाखिला का पहला ड्रा 18 अप्रैल को जारी होना था, लेकिन इसे 19 तक टाल दिया गया। फिर 23 अप्रैल स्कूल अलॉटमेंट की तिथि तय की गई। अब मौखिक रूप से ये ड्रा 27 अप्रैल को आने की बात कही जा रही है। पिछले एक माह से बच्चे दाखिला के इंतजार में घर बैठे हैं, जिनकी शिक्षा का भी नुकसान हो रहा है।

-बृजपाल परमार, प्रदेश अध्यक्ष स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन।

शिक्षा निदेशालय से मौखिक आदेश मिले हैं कि 23 अप्रैल को स्कूल अलाटमेंट नहीं हो पाए अब 27 अप्रैल को स्कूल अलॉट किए जाएंगे। खंड कार्यालय से तो बच्चों की मेरिट सूची भेजी जा चुकी हैं अब पंचकूला से ही बच्चों को स्कूल अलाट होने हैं। कई स्कूलों ने रिक्त सीटों की जानकारी भी नहीं दी है, शायद इससे भी प्रक्रिया बाधित हो रही है।
-विवेक अधलक्खा, नोडल अधिकारी नियम 134ए कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed