{"_id":"5cba2533bdec2214154ec161","slug":"121555703091-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ हजार किसानों को मौका, ऑफ लाइन जमा हुए फार्म होंगे जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ हजार किसानों को मौका, ऑफ लाइन जमा हुए फार्म होंगे जमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। जिले के करीब आठ हजार किसानों के लिए यह अच्छी खबर है। सरसों बेचने के लिए ऑनलाइन फार्म अपलोड करने का पोर्टल दोबारा शुरू हो गया है। उन्हीं किसानों के फार्म अपलोड किए जाएंगे, जिन्होंने 10 अप्रैल तक फार्म मार्केट कमेटी कार्यालय में जमा कर दिए हैं। ऐसे में आठ हजार के करीब किसान सरकारी रेट पर सरसों बेच सकेंगे। वहीं 10 तक आवेदन नहीं कर पाने वाले किसानों की संख्या भी जिले में करीब 15 हजार हैै। उन्हें मौका नहीं मिलने से वे निराश है और उन्हें अपनी सरसों औने-पौने दामों पर आढ़तियों को ही बेचनी होगी। वंचित रहे किसानों ने फार्म ऑनलाइन जमा किए जाने की मांग की है।
10 अप्रैल तक जिला प्रशासन की ओर से किसानों को सरसों बेचने के लिए ऑन लाइन आवेदन करने का मौका दिया था। मगर समस्या यह थी कि दो अप्रैल के बाद जब 10 अप्रैल तक तिथि बढ़ाई गई तो सिर्फ मार्केट कमेटी कार्यालय में ही ऑन लाइन फार्म जमा कराने का ऑप्शन दिया गया। क्योंकि पोर्टल आईडी सिर्फ मार्केट कमेटी को ही दी गई। किसानों की भीड़ उमड़ी तो मार्केट कमेटी कर्मचारियों ने ऑफ लाइन फार्म जमा कर लिए। 12 तक पोर्टल चला और बाद में बंद हो गए। ऐसे में भिवानी जिले के करीब आठ हजार किसान ऐसे थे, जिनके ऑफ लाइन फार्म तो जमा हुए मगर पोर्टल बंद होने के कारण ऑन लाइन नहीं हो सके। ऐसे में किसान चिंतित थे कि क्या उन्हें सरकारी रेट पर सरसों बेचने का मौका मिलेगा या नहीं। आखिरकार उन्हें मौका मिला है। पोर्टल खोल दिया गया है। जिसके बाद मार्केट कमेटी कार्यालय में फार्मन ऑन लाइन करने का काम भी शुरू हो गया है।