{"_id":"5bcf7711bdec2269ab3a0672","slug":"121540323089-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को फांसी होनी चाहिए : सांसद वरूण गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को फांसी होनी चाहिए : सांसद वरूण गांधी
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए यूपी के सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी ने यूपी की शिक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशाना लगा दिया । कहा कि यूपी के स्कूलों में शिक्षा के अलावा हर काम होते हैं। धार्मिक, शादी समारोह के साथ अंतिम संस्कार के बाद की क्रिया भी स्कूलों में ही पूरी की जाती है। नेता स्कूलों में भाषण देने के लिए आते हैं और बच्चे क्रिकेट के खेल में मग्न रहते हैं। सांसद गांधी यहीं नहीं रुके, कहा कहा कि हर साल शिक्षा के नाम पर तीन लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं लेकिन 89 फीसदी पैसा भवनों पर खर्च होता है जिसे शिक्षा नहीं कह सकते।
मंगलवार को आदर्श महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांसद वरुण गांधी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी पर निर्भर रहने की बजाए स्वयं ही आगे बढ़कर फैसला लें। सांसद ने सबसे पहले देश की संपत्ति को लेकर देश के सिस्टम को कोसा। कहा कि राजा महाराजा के समय एक फीसदी लोगों के पास देश का 22 फीसदी पैसा कब्जे में था और आजादी के बाद एक फीसदी लोगों के पास 60 फीसदी और 10 लोगों के पास 90 फीसदी देश का पैसा है। नाबालिग से दुष्कर्म के मामलों पर बोले कि ऐसे आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने शिक्षा व अन्य मुद्दों को लेकर देश के सिस्टम पर सवाल भी उठाए और समाधान भी सुझाया। साथ ही उन्होंने बताया कि जब उन्होंने सांसदों की संपत्ति व वेतन बढ़ोतरी के सवाल उठाए तो प्रधानमंत्री ने फोन कर नाराजगी जताई। उनकी आवाज का असर भी हुआ और सांसदों का वेतन मात्र हाथ उठाने से नहीं बल्कि संसदीय कमेटी तय करेगी। इस मौके पर सांसद सांसद धर्मबीर सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान आदर्श महिला महाविद्यालय की अध्यक्षा दर्शना गुप्ता, वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट शिवरत्न गुप्ता, प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता, महासचिव अशोक बुवानीवाला, प्राचार्या डॉ. माया यादव, कोषाध्यक्ष विजय किशन धारेडूवाला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।