फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   रोडवेज का चक्का जाम आज, ना बना् बस से जाने का प्लान

रोडवेज का चक्का जाम आज, ना बना् बस से जाने का प्लान

Tue, 16 Oct 2018 12:37 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज का चक्का जाम आज, ना बना् बस से जाने का प्लान

विज्ञापन
भिवानी। सात सौ प्राइवेट बसों को परमिट देने के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के बैनर तले 16 और 17 अक्तूबर को चक्का जाम का निर्णय लिया है। मंगलवार को रोडवेज का चक्का जाम रहेगा। इसमें 11 रोडवेज कर्मचारी यूनियनें शामिल हो रही है। ऐसे में आमजन मंगलवार को रोडवेज बसों से यात्रा का प्लान ना ही बनाए तो बेहतर है। हालांकि प्राइवेट बसें विकल्प रहेंगी। कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनी के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। मगर सीएम के कार्यक्रम, छात्र संघ चुनाव और रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम सुरक्षा के लिहाज से कड़ी चुनौती पुलिस प्रशासन के सामने है।
प्रदेश सरकार की ओर से सात सौ प्राइवेट बसों को किलोमीटर के आधार पर परमिट देने की तैयारी की जा रही है। रोडवेज यूनियनें इसका विरोध कर रही है। सात अगस्त को भी इसके विरोध में चक्का जाम किया गया था। पांच सितंबर को भी हड़ताल की थी मगर यूनियन दो फाड़ होने के कारण यह सफल नहीं हो सकी थी मगर इस बार 11 यूनियनें एक साथ है। रोडवेज कर्मचारियों ने पूरी तरह चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। ऐसे में मंगलवार को रोडवेज यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

भिवानी में 175 बसों के थमेंगे पहिये
भिवानी डिपो और तोशाम डिपो में 175 रोडवेज बसें है। पहली बस सुबह साढ़े चार बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि एक भी बस स्टैंड से बाहर नहीं जाएगी। इस कारण सुबह विवाद हो सकता है। कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और पुलिस फोर्स तैनात की गई है। भिवानी से औसतन 10 हजार के करीब लोग यात्रा करते है। रोडवेज की दैनिक औसत आय करीब 14 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

700 प्राइवेट बसों को परमिट देने के विरोध में हड़ताल की जा रही है। रोडवेज का पूरी तरह चक्का जाम रहेगा। इन निर्णयों से सरकार और कर्मचारियों को काफी नुकसान होगा। इस कारण ही कर्मचारी इनका विरोध कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed