फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सेना भर्ती रैली आज से, युवाओं का होगा मल्टी डोप टेस्ट

सेना भर्ती रैली आज से, युवाओं का होगा मल्टी डोप टेस्ट

Wed, 16 May 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली आज से, युवाओं का होगा मल्टी डोप टेस्ट
सेना भर्ती रैली आज से, युवाओं का होगा मल्टी डोप टेस्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी/दादरी। गांव तिगड़ाना के स्टेडियम में होने वाली सेना भर्ती की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार रात्रि दो बजे सेे स्टेडियम में युवाओं का प्रवेश शुरू हो जाएगा। बुधवार को भिवानी जिला के बवानीखेड़ा, भिवानी व लोहारू तहसील के युवाओं की सोल्जर जीडी, सोल्जर क्लर्क/एसकेटी व सोल्जर नर्सिंग सहायक पदों के लिए भर्ती होगी। भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को मल्टी डोप टेस्ट से गुजरना होगा, जिसमें उनके यूरिन के सैंपल लिए जाएंगे।
चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेेशक कर्नल अजीत कुमार पिल्लई ने बताया कि भर्ती के लिए कुल 26 हजार 252 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। सात हजार 754 सोल्जर क्लर्क व एसकेटी, 17 हजार 332 सोलजर जीडी तथा सोल्जर नर्सिंग सहायक के पदों के लिए 1167 युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा रैली के लिए समुचित व्यवस्था करवाई गई है ताकि रैली में भाग लेने वाले युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन द्वारा रैली में शामिल होने वाले युवाओं के आने-जाने के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड तक बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

--
इस प्रकार से होगा फिजिकल टेस्ट
भर्ती होने वाले युवाओं की सबसे पहले 1600 मी. दौड़ होगी। दौड़ में पांच मिनट 30 सेकंड में दौड़ पूरी करने वालों को प्रथम तथा 5.45 में पूरी करने वालों को द्वितीय स्थान पर माना जाएगा। इसके बाद जिग-जैग बैलेंस टेस्ट होगा। इसी प्रकार से नौ फीट लंबी कूद होगी। इसके बाद बीम होगी, जिसमें पास होने के लिए कम से कम छह बीम लगानी होगी। छह बीम के लिए 16 अंक, सात पर 21 अंक, आठ पर 27, नौ पर 33 व दस पर 40 अंक मिलेंगे। इसके बाद मेजरमेंट टेस्ट होगा, जिसमें लंबाई, चेस्ट व वजन किया जाएगा। अंत में मेडिकल टेस्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शरीर पर टैटू खुदवाने वाले होंगे बाहर
शारीरिक जांच के दौरान भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं के शरीर पर टैटू भी देखे जाएंगे। यदि किसी युवा के बाजू पर बड़े साइज का बजरंग बली, शंकर या अन्य किसी देवी-देवता या किसी भी तरह का टैटू खुदा मिला तो उसको भर्ती से बाहर कर दिया जाएगा। पिल्लई ने बताया कि इस भर्ती को सेलेक्टर द बेस्ट का नाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य है कि भर्ती में केवल योग्य उम्मीदवार का ही चयन हो। उन्होंने बताया कि भर्ती के दौरान दलालों पर पूरी नजर रहेगी। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में कोई भी व्यक्ति सेना अधिकारियों के पास सूचना दे सकता है। उन्होंने भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं से किसी भी तरह से दलालों के बहकावे में नहीं आने की अपील की है। ग्राम पंचायत द्वारा फौजियों के रात्रि ठहराव के लिए बाबा परमहंस मंदिर में व्यवस्था की गई है।

--
चार जिले के युवाओं की होगी भर्ती
कर्नल पिल्लई ने बताया कि 16 मई को भिवानी जिला के बवानीखेड़ा, भिवानी व लोहारू तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। 17 मई को भिवानी जिले के तोशाम व सिवानी तहसील तथा महेंद्रगढ़ जिला के नांगल चौधरी, अटेली व कनीना तहसील के युवाओं भर्ती होगी। 18 को महेंद्रगढ़ जिला के महेन्द्रगढ़ व नारनौल तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। कर्नल पिल्लई ने बताया कि 19 मई को शारीरिक मापदंड पूरा करने वाले युवाओं की चिकित्सा जांच होगी। 20 मई को दादरी जिला के दादरी, बाढड़ा व बौंदकलां तहसील के युवाओं की और 21 को रेवाड़ी जिले के रेवाड़ी, कोसली व बावल तहसील के युवाओं की सोल्जर जीडी, सोल्जर क्र्लक/एसकेटी व सोल्जर नर्सिंग सहायक पदों के लिए भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि 22 मई को शारीरिक परीक्षा व मापदंड पूरा करने वाले युवाओं की चिकित्सा जांच होगी तथा प्रवेश पत्र भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed