{"_id":"5aaacaae4f1c1bb1758b5aa0","slug":"121521142446-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानक में माइनिंग के तौर-तरीकों पर उठाया सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानक में माइनिंग के तौर-तरीकों पर उठाया सवाल
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानक में माइनिंग के तौर-तरीकों पर उठाया सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
जिले के खानक की पहाड़ियों में खनन के तौर-तरीकों पर सवाल उठाते हुए एक वकील ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका दायर करने वाले वकील का आरोप है कि खनन में पर्यावरण व सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हो रहा है। इस याचिका पर शुक्रवार को तोशाम कोर्ट में सुनवाई होगी। खानक गांव के रहने वाले वकील राजेश कुमार ने तोशाम स्थित एडीशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि खानक में खनन के दौरान पर्यावरण और सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं हो रहा है। भारी मशीनों से ब्लास्टिंग की जा रही है। ज्यादा मात्रा में बारुद का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई लोगों के मकानों में दरार भी आ गई हैं। ब्लास्टिंग से उठने वाली धूल से ग्रामीणों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। यही नहीं, ब्लास्टिंग का कोई टाइम नहीं है। इस वजह से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजेश का कहना है कि नाला सैंड की बजाय नीला पत्थर निकाला जा रहा है। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान भी हो रहा है। उन्होंने अवैध ब्लास्टिंग रोकने को कहा है।
--
शिकायत कोई भी कर सकता है। लेकिन शिकायत में कोई सच्चाई नहीं है। खनन पूरी तरह से नियमों के आधार पर हो रहा है। पूरी तरह से माइनिंग सेफ्टी नियमों का पालन किया जा रहा है।
संजय सिन्हा
माइनिंग मैनेजर, एचएसआईडीसी, खानक