फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बोर्ड कर्मचारियों ने एक बार फिर लगाया एचटेट परीक्षा में घोटाले का आरोप

बोर्ड कर्मचारियों ने एक बार फिर लगाया एचटेट परीक्षा में घोटाले का आरोप

Wed, 07 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड कर्मचारियों ने एक बार फिर लगाया एचटेट परीक्षा में घोटाले का आरोप
बोर्ड कर्मचारियों ने एक बार फिर लगाया एचटेट परीक्षा में घोटाले का आरोप
विज्ञापन

भिवानी। हरियाणा विद्यालय बोर्ड कर्मचारियों ने बोर्ड संगठन कार्यालय में बैठक कर मंगलवार को एक बार फिर से बोर्ड प्रशासन पर घोटाले के आरोप लगाए हैं। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि एचटेट परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था में घोटाला किया गया है।
बोर्ड कर्मचारियों ने कहा कि एचटेट परीक्षाओं के दौरान शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के लिए जहां संबंधित कंपनी को लगभग 6 हजार रुपये प्रति कैमरा किराया दिया है। बोर्ड के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करने वाली कंपनी ने इस कांट्रेक्ट को आगे मात्र एक हजार रुपये में दोनों दिन कैमरा किराया पर लेने के लिए रोहतक जिले के लिए विजल प्लस कंपनी को दे दिया।
विज्ञापन

बोर्ड कर्मचारी यूनियन नेता ऋषिराम शर्मा ने बताया कि बोर्ड कर्मचारी लंबे समय से धरना करते हुए एचटेट परीक्षाओं के दौरान हुए घोटाले की जांच की मांग करते आ रहे हैं। परंतु अभी तक इस मामले की जांच शुरू नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्ड ने एचटेट-2017 की परीक्षाओं के संचालन के दौरान करोड़ों का घोटाला हुआ है। उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड से सीसीटीवी कैमरों को ठेका लेने वाली कंपनी ने टेंडर के माध्यम से प्रति कैमरा किराया 6 हजार रुपये लेने का तीनों परीक्षाओं के लिए कांट्रेक्ट बोर्ड से साइन किया। इस कंपनी ने रोहतक जिले के 39 सेंटरों पर 624 कैमरे लगाने के लिए प्रति कैमरा हजार रूपये में विजन प्लस कंपनी को कांट्रेक्ट आगे दे दिया (सबलेट) कर दिया। इस अवसर पर ऋषिराम शर्मा, अनिल दहिया, संतोष भड, सतंबीर रंगा सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed