फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   खत्म नहीं हुई पुलिस की अभी टेंशन, शहीदी दिवस ने उड़ाई नींद

खत्म नहीं हुई पुलिस की अभी टेंशन, शहीदी दिवस ने उड़ाई नींद

Sat, 17 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खत्म नहीं हुई पुलिस की अभी टेंशन, शहीदी दिवस ने उड़ाई नींद
बलिदान दिवस में भारी भीड़ आने के दावे से प्रशासन की उड़ी नींद
विज्ञापन

भिवानी। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा 18 फरवरी को गांव धनाना में मनाए जा रहे बलिदान दिवस में प्रदेश भर से
जाटों की भारी भीड़ उमड़ने को लेकर प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। बलिदान दिवस पर गांव में पांच हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्राली आने के दावों के बाद पुलिस ने इस क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। बलिदान पर धनाना में 200 पुलिस कर्मचारियों का सुरक्षा चक्र रहेगा। इसके साथ ही गांव के आस-पास पैरा-मिलिट्री फोर्स भी तैनात की जाएगी। जाम की स्थिति से निपटने के लिए भी विकल्प तलाशे जा रहे हैं।
गांव धनाना में 18 फरवरी को बलिदान दिवस के बहाने जाटों द्वारा सरकार को अपनी एकता शक्ति दिखाने के लिए भारी संख्या में भीड़ जुटाने के प्रयास किए जा रहे है। समिति द्वारा बलिदान दिवस पर ट्रैक्टर-ट्रालियों में भर कर हजारों लोगों के आने का आह्वान किया गया है। वहीं, गांव में पांच हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्राली पहुंचने का दावा करने के बाद पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध किए जा रहे है। भीड़ को निंयत्रित करने के लिए भी पैरामिलिट्री फोर्स की दो कंपनी रोकी गई हैं।
विज्ञापन

---
18 को जींद की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को किया जाएगा डायवर्ट
पुलिस द्वारा 18 फरवरी को भिवानी-जींद मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों को डायवर्ट करने का प्लान बनाया है, ताकि यहां आने वाली भीड़ के कारण जाम की स्थिति ना बने। भिवानी से जाने वाले भारी वाहनों को तिगड़ाना मोड़ से डायवर्ट किया जाएगा, जबकि जींद की तरफ से आने वाले भारी वाहन मुंढाल पुलिस नाके से वापस कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
निगरानी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
सुरक्षा इंतजाम की निगरानी करने व दंगा होने पर तुरंत प्रभाव से किसी प्रकार के आदेश देने के लिए प्रशासन द्वारा एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया गया है।
---
दस स्थानों पर लगाए जाएंगे नाके
बलिदान दिवस की सुरक्षा के लिए दस स्थानों पर विशेष नाके लगाए जाएंगे। मुख्य रूप से तिगड़ाना मोड़, मुंढाल, मिताथल, गुजरानी व विश्वकर्मा चौक पर नाकाबंदी रहेगी।
----
कार्यक्रम स्थल के चारों तरफ दो प्लाटून कंपनी होगी तैनात
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में दो प्लाटून पुलिस फोर्स यानी करीब 200 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। इसके साथ ही एक डीएसपी की स्पेशल ड्यूटी भी लगाई गई है।

फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस रहेगी तैनात
बलिदान दिवस स्थल पर एक फायर ब्रिगेड व एक एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना होने पर काम लिया जा सके। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर 50 महिला पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगी।
---
प्रदेश भर करीब पांच हजार ट्रैक्टर-ट्राली में सवार जाट समुदाय के लोग बलिदान दिवस में शामिल होने के लिए धनाना पहुंचेंगे। इसके लिए प्रचार-प्रसार समिति द्वारा तेज किया जा रहा है।
- होशियार सिंह, जिला अध्यक्ष जाट आरक्षण संघर्ष समिति

अन्ना हजारे भी इसी दिन भिवानी में होने पर बढ़ी पुलिस की मुश्किलें
हुडा सेंट्रल पार्क ग्राउंड में जयहिंद मंच द्वारा आयोजित किसान-जवान सम्मेलन में समाज सेवी अन्ना हजारे पहुंचने को लेकर भी पुलिस की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। इसके लिए भी पुलिस द्वारा अतिरिक्त प्रबंध किए जा रहे हैं।

---
पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। धनाना में भीड़ ज्यादा पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था भी बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
सुरेंद्र कुमार भौरिया, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed